UP Budget: स्कूलों के लिए खास प्लान,जानें क्या मिला?

Edited By Sonia Goswami,Updated: 07 Feb, 2019 02:25 PM

up budget new scheme for better health  education

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने अपना तीसरा बजट पेश कर दिया है। सरकार ने कुल 4 लाख 79 हजार 701 करोड़ का बजट पेश किया है।

एजुकेशन डेस्कः उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने अपना तीसरा बजट पेश कर दिया है। सरकार ने कुल 4 लाख 79 हजार 701 करोड़ का बजट पेश किया है। इस बजट में 22 हजार 212 करोड़ 95 लाख की नई परियोजनाओं को शामिल किया गया है। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी कई कार्य करने के वादे किए गए हैं और शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के करोड़ों रुपए खर्च की बात कही गई है। 

  
बजट में शिक्षा को लेकर की गई घोषणाएं  

- अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति योजना के लिए 942 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। 
- अरबी फारसी मदरसों के आधुनिकरण के लिए 459 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई हैं।
- काशी हिंदू विश्विद्यालय में वैदिक विज्ञान केंद्र खोलने के लिए 16 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। 
- समग्र शिक्षा अभियान हेतु 18485 करोड़ की व्यवस्था की गई है।
- मध्याह्न भोजन कार्यक्रम (मिड-डे मिल) के लिए 2275 करोड़ की व्यवस्था की गई है। 
- प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के अवस्थापना सुविधाओं विकास हेतु 500 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। 
- उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं को फ्री में 1 जोड़ी जूता, 2 जोड़ी मौजे और एक स्वेटर देने के लिए 300 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। 
- प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्र छात्राओं को फ्री यूनिफॉर्म देने के लिए 40 करोड़ की व्यवस्था की गई है। 
- वन टांगिया ग्रामों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों की स्थापना के लिए 5 करोड़ की व्यवस्था की गई है। 
- साल 2019- 20 में मुफ्त स्कूल बैग वितरण के लिए 110 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!