Edited By Prachi Sharma,Updated: 14 Jun, 2026 06:43 PM

370 Biryani Controversy Pranit More : स्टैंड-अप कॉमेडियन Pranit More इन दिनों एक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। 370 रुपए की बिरयानी वाले ब्यान पर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते विवाद के बीच उन्होंने दूसरी बार...
370 Biryani Controversy Pranit More : स्टैंड-अप कॉमेडियन Pranit More इन दिनों एक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। 370 रुपए की बिरयानी वाले ब्यान पर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते विवाद के बीच उन्होंने दूसरी बार लोगों से माफ़ी भी मांगी है।
पूरे मामले की शुरुआत जब हुई जब उनके शो के दौरान एक युवक,हिमांशु ने अपने डेटिंग अनुभव का जिक्र किया। उसने बताया कि वह एक लड़की के साथ डेट पर गयाथा और उसके लिए उसने 370 की चिकन बिरयानी खरीदी थी। इसके बदले में उसे कुछ उम्मीदें थीं। इस ब्यान के वायरल होने के बाद लोगों ने इसे महिलाओं के प्रति गलत सोच से जोड़कर जमकर विरोध किया हालाँकि अपनी इस गलती की हिमांशु ने माफ़ी मांग ली है।
अब इसी विवाद के बीच Kunika Sadanand ने प्रणीत मोरे का समर्थन किया। बता दें कि Kunika Sadanand और प्रणीत दोनों एक साथ बिग बॉस के एक सीजन में नजर आ चुके हैं। कुनिका ने प्रणित के माफ़ी वाले वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर इंसान से गलतियां होती हैं लेकिन अपनी गलती स्वीकार करने का साहस हर किसी ने नहीं होता।

इसी के साथ कुनिका आगे लिखती हैं- प्रणित तुम सही संस्कारों वाले एक अच्छे लड़के हो लेकिन जैसा कि मैंने हमेशा कहा है, रोस्टिंग या क्राउड वर्क आपको भावनाओं में बहा ले जा सकता है, खासकर एक मनोरंजनकर्ता के रूप में, जब आप लोगों को प्रतिक्रिया देते और हंसते हुए देखते हैं। मुझे उम्मीद है कि लोग तुम्हें माफ कर देंगे, और मुझे यह भी उम्मीद है कि लोग महिलाओं/लड़कियों के प्रति अपना नज़रिया बदलेंगे। तुम इस पीढ़ीगत मानसिकता का कारण नहीं थे, बल्कि तुम उन कई लोगों में से एक हो जिन्हें यह मानसिकता पीढ़ियों से चले आ रहे वस्तुकरण से विरासत में मिली है। भगवान तुम्हारा भला करे, मुझे पूरा यकीन है कि तुम बेहतरीन कंटेंट के साथ वापसी करोगे।
