Edited By Prachi Sharma,Updated: 23 Jul, 2026 05:08 PM

Anupam Kher On CJP Protest : नीट परीक्षा को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने छात्रों के नाम एक सन्देश साझा किया है। उन्होंने संघर्ष के प्रति अपना समर्थन जताते हुए उनके साथ एकजुटता व्यक्त की।
Anupam Kher On CJP Protest : नीट परीक्षा को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने छात्रों के नाम एक सन्देश साझा किया है। उन्होंने संघर्ष के प्रति अपना समर्थन जताते हुए उनके साथ एकजुटता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने अपील की कि छात्र अपने आंदोलन को किसी भी राजनीतिक स्वार्थ या एजेंडे से दूर रखें और अपनी लड़ाई स्वतंत्र रूप से लड़ें।
अनुपम खेर ने छात्रों का दिया साथ
अपने वीडियो सन्देश में अनुपान खेर ने कहा कि, कुछ दिन पहले जब मैंने आपके विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें देखीं तो मन बेहद व्यथित हो गया। किसी भी छात्र को अपनी बात रखने और न्याय की मांग के लिए ऐसी परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ना चाहिए।"
अनुपम खेर ने वीडियो के साथ लिखा कि-
छात्र किसी भी देश की सबसे बड़ी उम्मीद होते हैं। उनकी आवाज़ को सुना जाना चाहिए, समझा जाना चाहिए और उसका सम्मान होना चाहिए। मेरी केवल एक प्रार्थना है—अपनी लड़ाई, अपना मुद्दा और अपनी सोच किसी और के हाथों का औज़ार मत बनने दीजिए। यह संदेश किसी के पक्ष या विपक्ष में नहीं, बल्कि हमारे युवाओं के भविष्य के पक्ष में है। सुरक्षित रहिए, जागरूक रहिए और अपने विवेक पर हमेशा भरोसा रखिए। जय हिन्द!
किसी की बातों में न आए छात्र
अनुपम खेर ने कहा की किसी आंदोलन में बड़ी संख्या में लोगों का जुड़ना शुरुआत में उसकी ताकत लग सकता है लेकिन कई बार यही भीड़ आंदोलन के असली मकसद को पीछे छोड़ देती है। उन्होंने लोकतंत्र की अहमियत पर जोर देते हुए कहा की हर छात्र को अपनी बात रखने, सवाल पूछने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का पूरा अधिकार है। हालांकि, छात्रों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उनकी आवाज किसी राजनीतिक एजेंडे या बाहरी प्रभाव का हिस्सा न बने।
क्यों हो रहा प्रोटेस्ट ?
परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव में बदलाव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र और सामाजिक कार्यकर्त्ता जंतर-मंतर पर एकत्र हुए।