मेरे एडल्ट कंटेंट को देखकर पुरुषों का तनाव कम हो जाता है... Poonam Pandey ने कहा- ऐसा कर के मैं Social Service करती हूं

Edited By Updated: 06 Sep, 2026 04:57 PM

poonam pandey statement

Poonam Pandey : अभिनेत्री पूनम पांडे अपने एक बयान की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने तर्क दिया कि आज के समय में अधिकांश पुरुष मानसिक तनाव और हताशा से परेशान हैं, ऐसे में अगर उनके बोल्ड वीडियो या गाने...

Poonam Pandey : अभिनेत्री पूनम पांडे अपने एक बयान की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने तर्क दिया कि आज के समय में अधिकांश पुरुष मानसिक तनाव और हताशा से परेशान हैं, ऐसे में अगर उनके बोल्ड वीडियो या गाने उन्हें थोड़ी देर के लिए भी सुकून या राहत पहुंचाते हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है। इतना ही नहीं, उन्होंने पुरुषों का तनाव कम करने वाले अपने इस तरह कंटेंट को समाज सेवा तक करार कर दिया। 

Poonam Pandey Statement

 एडल्ट वीडियो देखकर पुरुषों की फ़्रस्टेशन दूर हो जाती है 
एक पॉडकास्ट के अनुसार पूनम पांडे ने अपने एडल्ट कंटेंट को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने अपने काम को सही ठहराते हुए कहा कि वह जो करती हैं, उसे वह एक तरह की सोशल सर्विस मानती हैं। पूनम के मुताबिक, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बड़ी संख्या में लोग तनाव और मानसिक दवाब से गुजर रहे हैं, खासकर पुरुषों में स्ट्रेस काफी बढ़ गया है। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर उनके किसी वीडियो को देखने के बाद किसी व्यक्ति का तनाव कम होता है या उसे कुछ देर के लिए सुकून महसूस होता है, तो इसमें गलत क्या है। उन्होंने अपने कंटेंट को लेकर यह भी कहा कि उन्होंने अब तक जिस स्टार पर भी काम किया है, उसे काफी खूबसूरती और बेहतर तरीके से शूट किया गया है। पूनम पांडे का मानना है कि उनका काम सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है बल्कि दुनियाभर के लोगों के लिए किसी न किसी तरह के मददगार हो सकता है। 
 Poonam Pandey Statement
 

भारत में प्रोस्टीट्यूशन को लीगल कर देना चाहिए
पूनम पांडे ने देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए भारत में वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता देने की वकालत की। एक्ट्रेस का कहना है कि अगर इसे कानून के दायरे में लाया जाता है तो इससे महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को कम करने में मदद मिल सकती है। पूनम ने देश में बढ़ते क्राइम रेट का जिक्र करते हुए कहा कि वेश्यावृत्ति को लीगल करने पर यौन अपराधों और महिलाओं के खिलाफ होने वाली आपराधिक घटनाओं में कमी आने की संभावना है। 

अपनी ट्रोलिंग पर कुछ ऐसा रिएक्ट करती हैं पूनम पांडे 
इसके अलावा पूनम पांडे ने अपनी होनी वाली ट्रोलिंग के बारे में भी बताया कि वो किस तरह ऐसे लोगों को हैंडल करती हैं। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री के जाने-माने लोग भी उनका मजाक उड़ाते हैं लेकिन साथ में खुद उनकी वीडियो देखते हैं। 

उन्होंने बताया कि कभी कभी उनका मन भी खूब गालियां देने को करता है लेकिन उनके खुद के संस्कार उनको रोक लेते हैं।  उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने वालों की खुद की स्थिति बहुत खराब है, इसलिए गुस्सा होने के बजाय उन्हें ऐसे लोगों की सोच पर तरस आता है।

Poonam Pandey Statement

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!