लॉवर-टी शर्ट में घूमोगे, तो पति कहां प्यार करेगा....Armaan Malik ने पायल को दिखाया नीचा, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

Edited By Updated: 09 Jun, 2026 06:40 PM

armaan malik controversy

Armaan Malik : अरमान मालिक आए दिन किसी न किसी बात से कंट्रोवर्सी में घिरे रहते हैं। अब फिर से हाल ही में उनका एक वीडियो क्लिप काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो पायल को ट्रोल कर रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ वो अपनी दूसरी पत्नी कृतिका की तारीफ करते हुए नजर...

Armaan Malik : अरमान मालिक आए दिन किसी न किसी बात से कंट्रोवर्सी में घिरे रहते हैं। अब फिर से हाल ही में उनका एक वीडियो क्लिप काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो पायल को ट्रोल कर रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ वो अपनी दूसरी पत्नी कृतिका की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने को बाद हर कोई उनको जमकर ट्रोल कर रहा है। चलिए जानते हैं क्या था वीडियो में ऐसा-

Armaan Malik Controversy

 पायल को टीशर्ट में देखकर गुस्सा हुए अरमान 
उनकी इस वीडियो में अरमान पायल के कपड़ो को लेकर काफी गुस्सा हुए। उन्होंने पायल से कहा कि तुम्हे मैंने नई नाइटी खरीद कर दी, इसके बावजूद भी तुमने यही कपड़े पहने हुए हैं। इस बात को सुनने के बाद पायल ने कहा कि मैं बच्चों को संभालने के काफी व्यस्त थी। 
 
2 महीने में तलाक दे देगा तुम्हें
इसके बाद अरमान ने कहा कि यदि तुम ऐसे ही कपड़े पहनोगी तो मैं तुम्हे कपड़े नहीं लेकर दूंगा। कह लो कि हमारा पति प्यार नहीं करता, हम तो ऐसे ही हैं। लॉवर-टी शर्ट में घूमोगे, तो पति कहां प्यार करेगा ? फिर कहती हो लड़के 2 महीने बाद तलाक दे देते हैं। अपने आपको जितना ग्रूमिंग रख सकते हो, रखो ना भाई।’
 Armaan Malik Controversy
इसके बाद अरमान ने कृतिका की तारीफ करते हुए कहा कि देखो उसने कितने अच्छे कपड़े पहने है और वो सुबह उठकर ग्रीन टी भी पीती है। उसे देखो और अपने आप को देखो। 

ऐसी बात सुन भड़के यूजर्स
उनकी इसी बात को लेकर अरमान सोशल मीडिया पर काफी  ट्रोल हो रहे हैं। कुछ लोगों ने कमेंट किया है कि अरमान पायल को नीचा दिखाने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहता और कृतिका की हमेशा तारीफ करता है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!