Edited By Prachi Sharma,Updated: 19 Aug, 2026 04:52 PM

Baba Ramdev on Kangana : इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना के Gen Z को लेकर दिए गए गटर जेनरेशन वाले बयान पर अब योग गुरु बाबा रामदेव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कंगना के इस बयान को उनकी सोच और मानसिकता का नतीजा बताया। साथ ही...
Baba Ramdev on Kangana : इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना के Gen Z को लेकर दिए गए गटर जेनरेशन वाले बयान पर अब योग गुरु बाबा रामदेव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कंगना के इस बयान को उनकी सोच और मानसिकता का नतीजा बताया। साथ ही रामदेव ने पलटकर सवाल किया कि कंगना की अपनी जवानी कैसा रही है और उस दौर में उनके कारनामे कैसे थे ?
दरअसल, हाल ही में एक चैनल को इंटरव्यू के दौरान बाबा रामदेव से कंगना के Gen Z पर किए गए विवादित कमेंट को लेकर सवाल किया गया। इस पर योग गुरु ने ऐसा जवाब दिया, जो कंगना के लिए किसी तंज से कम नहीं। उन्होंने एक्ट्रेस के बयानों पर सवाल उठाते हुए उनकी जवानी को लेकर पर्सनल कमेंट कर दिया।
बाबा रामदेव ने कहा कि- उनका क्वालिफिकेशन क्या है ? उनका बचपन कैसा रहा है ? उनकी जवानी कैसी रही है ? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं ?
इसके बाद उन्होंने बोला कि वो ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहते।
रामदेव ने कंगना के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा की किसी पूरी पीढ़ी के लिए इस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना सही नहीं है। उनके मुताबिक, ऐसा बोलना बिगड़ी हुई सोच को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा की कंगना की पार्टी के नेताओं को भी उनके इस बयान पर ध्यान देना चाहिए।
जब बाबा रामदेव से कहा गया कि कंगना खुद योग की प्रशंसक हैं तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केवल योग की तारीफ करने से उनके बाकी किए गए कामों और गलतियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि कग्ग कंगना के गुनाहों पर पर्दा नहीं डाल सकते।
कंगना रनौत किस बात पर भड़के बाबा रामदेव
पूरा विवाद जब शुरू हुआ- प्रोटेस्ट के बाद कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा-चौड़ा नोट लिखते हुए कहा कि- उन युवा हिंदू महिलाओं के लिए सबसे शर्मनाक बात है कि जो आजाद करियर वाली नकल करना चाहती हैं। आजाद महिलाएं लीक से अलग हटकर चलती हैं, बागी फैसले लेती हैं और जिम्मेदारियां भी खुद संभालती हैं. वे अपने पैरेंट्स या फैमिली के भरोसे ऐसा नहीं करती हैं।
मैं इन्हें गटर पीढ़ी कहती हूं जो तथाकथित पश्चिमीकृत इंडियन महिलाओं की एक नई जनरेशन है,न ये पढ़ाई में अच्छी होती है, न ही खूबसूरत होती है और न ही इनकी मानसिकता अच्छी है। ये इतनी भ्रष्ट मानसिका की होती है कि एक अच्छी गृहिणी भी नहीं बन सकती।