किसी कलाकार को सबके सामने अपमानित करना दुखद, वो Legend हैं... Daler Mehndi के सपोर्ट में उतरे Badshah

Edited By Updated: 20 Oct, 2026 06:24 PM

badshah on daler mehndi

Badshah on Daler Mehndi : रैपर बादशाह ने हाल ही में हुए एक परफॉरमेंस को लेकर विवादों में घिरे दिग्गज गायक दलेर मेहंदी के समर्थन में अपनी बात रखी है। उन्होंने दलेर मेहंदी को एक 'लीजेंड' (दिग्गज कलाकार) बताया और कहा कि जिन कलाकारों ने संगीत उद्योग में...

Badshah on Daler Mehndi : रैपर बादशाह ने हाल ही में हुए एक परफॉरमेंस को लेकर विवादों में घिरे दिग्गज गायक दलेर मेहंदी के समर्थन में अपनी बात रखी है। उन्होंने दलेर मेहंदी को एक 'लीजेंड' (दिग्गज कलाकार) बताया और कहा कि जिन कलाकारों ने संगीत उद्योग में इतना बड़ा योगदान दिया है, वे सम्मान और गरिमा के हकदार हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बादशाह ने उस कलाकार के सार्वजनिक अपमान पर निराशा जताई, जिसने भारतीय संगीत को इतना कुछ दिया है। उन्होंने माना कि लोग अपनी निराशा जाहिर कर सकते हैं, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि आलोचना किसी कलाकार की गरिमा को ठेस पहुंचाकर नहीं होनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया दलेर मेहंदी का साथ 
उन्होंने लिखा, "दलेर मेहंदी पाजी एक लीजेंड हैं। बात खत्म। आप अपनी निराशा जाहिर कर सकते हैं, लेकिन जिस कलाकार ने हमारे संगीत उद्योग को इतना कुछ दिया है, उसे सबके सामने अपमानित करना बेहद दुखद है। लीजेंड्स सम्मान के हकदार होते हैं, खासकर तब जब वे कमजोर स्थिति में हों। हमेशा सम्मान दें।

Badshah on Daler Mehndi

बादशाह का यह बयान 18 अक्टूबर को उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के परफॉरमेंस को लेकर हुए विवाद के बीच आया है। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने गायक के परफॉरमेंस को बीच में ही रोक दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि नवरात्रि समारोह के दौरान मंच पर आने से पहले दलेर मेहंदी ने शराब पी रखी थी।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा शुरू हो गई। वहीं, गायक मीका सिंह और पलाश सेन भी दलेर मेहंदी के समर्थन में सामने आए हैं।

पलाश ने दलेर को अपना भाई और एक दिग्गज कलाकार बताते हुए संगीत में उनके योगदान का बचाव किया। उनके लंबे नोट का एक हिस्सा कुछ इस तरह था, "प्रिय दलेर, दुनिया के लिए आप एक लीजेंड हैं, एक पायनियर (अग्रणी कलाकार) हैं और भांगड़ा के किंग हैं, जिन्होंने दुनिया भर में लाखों लोगों को खुशियां दीं और ऐसा संगीत दिया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। लेकिन मेरे लिए, आप बस मेरे भाई हैं—एक ऐसा इंसान जिसका दिल बहुत बड़ा और दयालु है, जितना शायद ही कोई कभी जान पाएगा। उन्होंने आगे कहा, "आपके खिलाफ लगातार हो रही ट्रोलिंग और नकारात्मकता देखकर दुख होता है। इससे यह भी पता चलता है कि स्क्रीन के पीछे बैठे लोगों के लिए यह भूल जाना कितना आसान है कि उस आइकन (चेहरे) के पीछे भी एक इंसान है। वे सिर्फ मीम्स और हेडलाइंस देखते हैं... जबकि मैं एक ऐसे इंसान को देखता हूँ जिसने अपनी पूरी ज़िंदगी, अपनी मेहनत और अपनी आत्मा को खुशियाँ फैलाने, संस्कृति को बढ़ावा देने और अपनी कला व समाज सेवा के जरिए लोगों की मदद करने में लगा दिया है।

मीका ने भी इस दिग्गज गायक का समर्थन किया। उन्होंने कसम खाई कि अगर कोई यह साबित कर दे कि दलेर मेहंदी शराब पीते हैं, तो वे गाना छोड़ देंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!