बॉलिवुड के रोमांटिक कपल स्पेंड कर रहे क्वालिटी टाइम, सामने आई वीडियो

Edited By Updated: 04 Nov, 2022 12:17 PM

bollywood romantic couple spending quality time video surfaced

इस वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर ने दीपिका पादुकोण के लिए 'क्यूटी' भी लिखा।

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है दीपिका पादुकोण, इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' की वजह से वे खूब चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें दीपिका के अवतार को फैंस ने पसंद किया। टीजर में दीपिका धांसू एक्शन करती नजर आईं, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी लाईमलाइट में रहती हैं। हाल ही में दीपिका और रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड का यह खूबसूरत कपल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नज़र आ रहा है।

दरअसल, रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी लविंग वाइफ के साथ नज़र आएं। वीडियो की शुरुआत रणवीर सिंह के साथ ही होती है। सामने आए इस वीडियो में देखने को मिला कि दीपिका पादुकोण अपने पति के साथ मस्ती कर रही हैं और अभिनेता अपनी लविंग वाइफ से थोड़ा छेड़ भी रहे हैं। इस दौरान दोनों एक बोट में हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर ने दीपिका पादुकोण के लिए 'क्यूटी' भी लिखा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveersingh (@ranveersinghsfanclub)

बता दें कि दीपिका और रणबीर साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। बीते दिनों, यह अफवाह उठी थी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच अनबन शुरू हो गई है। हालांकि, यह खबरें गलत साबित हुईं। दोनो के वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'सर्कस' में नजर आएंगे। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' अगले साल 10 फरवरी को साल 2023 में  रिलीज होगी। वहीं, दीपिका 'पठान', 'जवान', 'फाइटर' में नजर आएंगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!