‘लव एंड वॉर’ से सामने आया रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक, आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने लुटाया प्यार

Edited By Updated: 24 Sep, 2026 02:40 PM

ranbir kapoor first look from love  war gets love from alia bhatt

संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है।

 

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। इसी बीच मेकर्स ने रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें उनका एकदम नया और स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है। पोस्टर के साथ फिल्म का शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक भी सुनने को मिल रहा है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट ने पोस्टर शेयर कर किया रिएक्ट
रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक सामने आते ही उनकी को-स्टार और पत्नी आलिया भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना रिएक्शन दिया। आलिया ने रणबीर के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, “SLB x RK फिल्मों में मिलते हैं। लव एंड वॉर। 21 जनवरी, 2027।” उनके इस पोस्ट से साफ है कि वह भी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। रणबीर और संजय लीला भंसाली की जोड़ी इससे पहले फिल्म ‘सांवरिया’ में साथ काम कर चुकी है और अब लंबे समय बाद दोनों की जोड़ी फिर पर्दे पर लौट रही है।

विक्की कौशल ने भी की रणबीर की तारीफ
वहीं, फिल्म में रणबीर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले विक्की कौशल ने भी उनका फर्स्ट लुक पोस्टर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। विक्की ने इसके साथ लिखा, “लो जी, आ गया! RK...” और आगे फिल्म की रिलीज डेट का जिक्र करते हुए लिखा, “संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी, 2027 को। फिल्मों में मिलते हैं!” विक्की और आलिया के रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर भी रणबीर के नए लुक को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म
संजय लीला भंसाली की फिल्मों में रोमांस, भव्य सेट और शानदार विजुअल्स का खास अंदाज देखने को मिलता है। ऐसे में ‘लव एंड वॉर’ से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं। फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किए जाने की तैयारी है। रणबीर का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद अब फैंस को आलिया और विक्की के किरदारों की पहली झलक का इंतजार है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!