एक्ट्रेस Devoleena के मुस्लिम पति ने घर में बनवाया मंदिर, यूजर्स ने जमकर की तारीफ, बोलें- यही है असली प्यार और सम्मान

Edited By Updated: 16 Jun, 2026 06:37 PM

devoleena bhattacharjee

Devoleena Bhattacharjee : साथ निभाना साथिया से घर-घर फेमस हुईं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने कुछ समय पहले ही अपने नए घर में शिफ्ट हुईं। अपने यूट्यूब व्लॉगस के माध्यम से वो फैंस को अपडेट देती रहती हैं। नए घर में वो कुछ न कुछ बदलाव करती रहती हैं और...

Devoleena Bhattacharjee : साथ निभाना साथिया से घर-घर फेमस हुईं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने कुछ समय पहले ही अपने नए घर में शिफ्ट हुईं। अपने यूट्यूब व्लॉगस के माध्यम से वो फैंस को अपडेट देती रहती हैं। नए घर में वो कुछ न कुछ बदलाव करती रहती हैं और अब वो अपने घर में नया मंदिर बनवाने जा रही हैं। 

Devoleena Bhattacharjee

 देवोलीना के पति घर में लेकर आया नया मंदिर 
देवोलीना के पति शहनवाज शेख ने बताया कि घर बनाने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि मंदिर की जगह सही नहीं रखी गई थी इसलिए अब उसे बदलना जरुरी हो गया था। इस गलती को सुधारने के लिए उन्होंने अपने पुराने मंदिर को एक पंडित को दे दिया। उन्होंने बताया कि पहले उनका मंदिर काफी भारी था और मार्बल से बना हुआ था। इस वजह से उसकी सफाई करने में बहुत दिक्कत आती थी। इसी वजह से उन्होंने उसे हटाकर अब घर में लकड़ी का नया मंदिर स्थापित किया है।

इसके बाद उन्होंने अपने व्लॉग में बताया कि वो खुद जाकर नया मंदिर घर लेकर आये और उसे सेट भी करवाया। लोग उनके इस व्लॉग के बाद काफी खुश हैं और उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। ऐसा इस वजह से क्योंकि देवोलीना ने दूसरे धर्म में शादी की थी और इस वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। 

Devoleena Bhattacharjee

 दोनों एक-दूसरे के धर्म का करते हैं सम्मान 
 शहनवाज और देवोलीना दोनों एक-दूसरे के धर्म का पूरा सम्मान करते हैं। शहनवाज अक्सर देवोलीना के साथ मंदिर भी जाते हैं, जबकि देवोलीना रमजान के दौरान अपने पति के लिए इफ्तार तैयार करती हैं।

Devoleena Bhattacharjee

2022 देवोलीना भट्टाचार्जी ने की थी कोर्ट  मैरिज
2022 में  देवोलीना ने  शहनवाज का कोर्ट मैरिज की थी और उनके एक बेटा भी है। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था। 

 देवोलीना भट्टाचार्जी का वर्कफ्रंट
अगर उनके काम की बात की जाए तो वो पहले से काफी पॉपुलर हैं। गोपी बहू के रोल की वजह से उन्हें हर घर में पहचान मिली थी। इसके बाद बिग बॉस में भी उन्होंने बहुत फेम कमाया। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!