सीक्रेट रिलेशनशिप का हुआ The End ? कुछ महीनों की डेटिंग अफवाहों के बाद अलग हुए Dhanush-Mrunal !

Edited By Updated: 22 Jun, 2026 01:30 PM

dhanush mrunal dating rumours

Dhanush-Mrunal Breakup : Dhanush और Mrunal को लेकर चल रही डेटिंग की खबरों ने नया मोड़ लिया है। काफी समय से दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं लेकिन अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कथित तौर पर दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं।

Dhanush-Mrunal Breakup : Dhanush और Mrunal को लेकर चल रही डेटिंग की खबरों ने नया मोड़ लिया है। काफी समय से दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं लेकिन अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कथित तौर पर दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर न हो धनुष ने कोई प्रतिक्रिया दी है और न ही मृणाल ठाकुर ने। दोनों सितारों ने अब तक न अपने रिश्ते को स्वीकार किया है और न ही ब्रेकअप की खबरों की पुष्टि की है। 

Dhanush Mrunal Dating Rumours

सन ऑफ सरदार 2 के प्रीमियर से शुरू हुयी डेटिंग की अफवाहें 
धनुष और मृणाल ठाकुर के रिश्ते को लेकर चर्चाएं उस समय शुरू हुईं जब धनुष फिल्म सन ऑफ़ सरदार 2 के प्रीमियर में पहुंचे थे। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर ने अजय देवगन के साथ अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के दौरान दोनों कलाकारों का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे एक-दूसरे से बेहद आत्मीयता के साथ मिलते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। 

 इन बातों को फूंक तब मिली जब मृणाल को धनुष की फिल्म तेरे इश्क़ में की पार्टी में साथ में देखा गया। इसी के साथ मृणाल ने इंस्टाग्राम पर धनुष की बहनों को भी फॉलो किया हुआ था। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे दोनों के बीच खास रिश्ते की ओर इशारा मानते हुए अपने-अपने कयास लगाने शुरू कर दिए। 

Dhanush Mrunal Dating Rumours

अब अलग हुए धनुष और मृणाल
अब फ़िलहाल खबरों के अनुसार दोनों एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं और उन्होंने कथित तौर पर अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है। हालांकि, अभी दोनों के अलग होने की वजह सामने नहीं आई है। 

अब तक दोनों ने अपने रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया नहीं किया और अब उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी हैं। 

Dhanush Mrunal Dating Rumours

मृणाल ने डेटिंग की अफवाहें को बताया था झूठा 
कुछ समय पहले ही मृणाल ने अपने और धनुष के साथ डेटिंग की खबरों को झूठा बताया था। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि सन ऑफ सरदार 2' के प्रीमियर में वो अजय देवगन की वजह से आई थीं और इस मामले में किसी को कुछ भी गलत सोचने का अधिकार नहीं है। 

  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!