Edited By Parveen Kumar,Updated: 13 Aug, 2026 05:13 PM

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और सांसद हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने उनसे सुखबीर बादल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
नेशनल डेस्क : सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और सांसद हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने उनसे सुखबीर बादल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
दरअसल, महाराष्ट्र के नदिड़ स्थित एक गुरुद्वारे में हुए हमले के दौरान सुखबीर सिंह बादल घायल हो गए। उनके हाथ में चोट लगी है। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हमले की जानकारी सामने आने के बाद राजनीतिक नेताओं ने सुखबीर बादल के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार है।