फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के बाद Air India का बड़ा फैसला- सभी पायलटों का होगा ड्रग्स टेस्ट

Edited By Updated: 13 Aug, 2026 03:57 PM

all pilots to undergo mandatory checks following phuket delhi flight air india

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस अपने सभी पायलटों की मन:प्रभावी पदार्थों के सेवन से संबंधित परीक्षण कराएंगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यह कदम पिछले सप्ताह फुकेत-दिल्ली विमान के प्रमुख पायलट की जांच में उसके मादक पदार्थों के...

Phuket-Delhi flight: एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस अपने सभी पायलटों की मन:प्रभावी पदार्थों के सेवन से संबंधित परीक्षण कराएंगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यह कदम पिछले सप्ताह फुकेत-दिल्ली विमान के प्रमुख पायलट की जांच में उसके मादक पदार्थों के सेवन की पुष्टि होने के बाद उठाया गया। विमान, उड़ान के दौरान अचानक 300 फुट नीचे आ गया था।

ये भी पढ़ें- तीज के रंग में रंगी रगीं CM रेखा गुप्ता, घर पर मनाया त्योहार, शेयर की तस्वीरें

टाटा समूह के स्वामित्व वाली दोनों विमानन कंपनियों में कुल 5,000 से अधिक पायलट हैं। पायलटों को भेजे गए एक आंतरिक संदेश में दोनों विमानन कंपनियों ने बताया कि मौजूदा नियमों के तहत प्रतिबंधित किसी भी पदार्थ या दवा के सेवन की पूरी जांच करने का निर्णय लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि यह जांच अनिवार्य है और बृहस्पतिवार से शुरू होगी। यह जांच गुरुग्राम अकादमी में प्रशिक्षण के साथ-साथ, उड़ान के बाद 'फ्लाइट ब्रीफिंग' केंद्रों, विमानन कंपनियों के कार्यालयों या संबंधित बेस द्वारा उपलब्ध कराए गए स्थानों पर की जाएगी।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने आय से अधिक संपत्ति के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ Supreme Court का किया रुख

सूत्रों ने बताया कि यात्रियों, हितधारकों और आम लोगों को भरोसा दिलाने के साथ-साथ सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए यह पहल एहतियाती तौर पर की जा रही है। चार अगस्त को फुकेत-दिल्ली उड़ान संख्या एआई2379 वायुमंडलीय अस्थिरता (टर्बुलेंस) के कारण एअरबस ए320 विमान अचानक 300 फुट नीचे आ गया था। इस घटना में कम से कम 24 लोग घायल हो गए थे। विमान में 137 यात्रियों और चालक दल के आठ सदस्यों सहित कुल 145 लोग सवार थे। सूत्रों ने बताया कि उड़ान के प्रमुख पायलट की जांच में मन: प्रभावी पदार्थों के सेवन की पुष्टि हुई। पायलट की जांच में गांजा के सेवन की पुष्टि हुई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!