कभी एक दूसरे के दीवाने थे Govinda-Karisma Kapoor, पत्नी Sunita को भी थी इस बात की भनक, सालों बाद Shagufta Ali ने खोले राज

Edited By Updated: 26 Jul, 2026 12:34 PM

govinda karisma kapoor relationship

Govinda-Karisma Kapoor Affair : गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी 90 के दशक की सबसे हिट और पसंदीदा ऑनस्क्रीन में गिनी जाती थी। दोनों ने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया, जिनमें हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1, राजा बाबू, अंदाज अपना अपना अपना और...

Govinda-Karisma Kapoor Affair : गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी 90 के दशक की सबसे हिट और पसंदीदा ऑनस्क्रीन में गिनी जाती थी। दोनों ने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया, जिनमें हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1, राजा बाबू, अंदाज अपना अपना अपना और हसीना मान जाएगी जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी शानदार केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्मों के साथ काम करते-करते दोनों के रिश्ते को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं होने लगी थीं और उनके अफेयर की खबरें लंबे समय तक सुर्खियों में बनीं रहीं।  

 Govinda Karisma Kapoor Relationship

शगुफ्ता ने खोले गोविंदा और करिश्मा के अफेयर के राज 
हाल ही में अभिनेत्री शगुफ्ता अली, जो गोविंदा और करिश्मा कपूर के साथ कई फिल्मों में नजर आ रही  चुकी हैं, ने दोनों के कथित रिश्ते और उनके साथ काम करना बंद करने की वजहों पर खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने करिश्मा कपूर के साथ शूटिंग के दौरन का अपना अनुभव भी साझा किया और उनके  स्वभाव को लेकर भी अपनी राय व्यक्त की। 

करिश्मा में बहुत एटीट्यूड था 
हक ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान शगुफ्ता अली ने गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी के टूटने और उनके साथ काम बंद करने को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा की संभव है समय के साथ दोनों की एक-दूसरे में दिलचस्पी कम हो गई हो या रिश्ते में पहले जैसा अपनापन न रहा हो। शगुफ्ता ने यह भी कहा की फिल्म इंडस्ट्री में केवल प्रतिभा ही नहीं बल्कि व्यवहार भी बहुत मायने रखता है। 

 Govinda Karisma Kapoor Relationship

उन्होंने करिश्मा कपूर को बेहद मेहनती और महत्वाकांक्षी बताया लेकिन साथ ही कहा की उनका एटीट्यूड भी काफी मजबूत था, जो कई बार साफ़ दिखाई देता था। शगुफ्ता के मुताबिक, किसी भी फिल्म में सह-कलाकारों के बीच अच्छा तालमेल होना बेहद जरुरी होता है। चाहे शूटिंग हो यह इंटरव्यू, दोनों कलाकारों को बराबरी से अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए क्योंकि इसका सीधा असर उनके काम और परफॉरमेंस पर पड़ता है। 

उन्होंने आगे कहा कि अगर एक कलाकार अपने सह-कलाकार को सीन के दौरान पूरा सहयोग देता है, तो दूसरे को भी वैसा ही सहयोग करना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर सामने वाला सहयोग न भी करे, तब भी वह अपने अनुभव के दम पर सीन निभा सकती हैं। शफगुफ्ता अली ने कहा कि शायद यही वजह है वह पिछले चार दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में लगातार काम कर रही हैं। 

सुनीता को थी गोविंदा और करिश्मा के अफेयर की भनक 
शगुफ्ता अली ने यह भी कहा कि गोविंदा और करिश्मा कपूर के कथित रिश्ते की जानकारी सुनीता आहूजा को भी थी। उनके अनुसार, सुनीता ने इस मुद्दे को कभी सार्वजानिक विवाद नहीं बनने दिया और पूरे मामले को समझदारी व शांत तरीके से संभाला। शगुफ्ता ने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में 'लॉक अप 2' में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के कथित अफेयर से जुड़े कुछ किस्सों का जिक्र किया था। इससे पहले भी वह कई मौकों पर इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं।
 Govinda Karisma Kapoor Relationship

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!