Edited By Reetu sharma,Updated: 02 Sep, 2026 06:09 PM

बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘दायरा’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है। मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों का प्यार मिल रहा है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘दायरा’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है। मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों का प्यार मिल रहा है। आलिया भट्ट से लेकर विक्की कौशल और करण जौहर तक, कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है।
आलिया भट्ट ने की कास्ट और डायरेक्टर की तारीफ
नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर मेघना गुलज़ार के साथ राज़ी में काम कर चुकीं आलिया भट्ट ने ट्रेलर शेयर करते हुए पूरी कास्ट और डायरेक्टर की तारीफ की। उन्होंने लिखा, “This cast plus my favourite director… say no more.” आलिया के इस रिएक्शन से साफ है कि वह फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
विक्की कौशल ने बताई मेघना गुलज़ार की खासियत
वहीं, सैम बहादुर में मेघना गुलज़ार के साथ काम कर चुके विक्की कौशल ने भी ट्रेलर पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने मेघना की उस खासियत की तारीफ की, जिसके जरिए वह “blurred lines वाली दुनिया” को कहानी में एक्सप्लोर करती हैं। विक्की ने फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी को लेकर भी उत्साह जाहिर किया। उनके मुताबिक, दोनों की ऑन-स्क्रीन जुगलबंदी देखने के लिए वह काफी एक्साइटेड हैं।
करण जौहर भी हुए ‘दायरा’ के फैन
फिल्ममेकर करण जौहर ने भी ‘दायरा’ के ट्रेलर की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'So many favourites in one film!' इसके साथ ही उन्होंने मेघना गुलज़ार के काम को जीनियस बताते हुए फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
करिश्मा कपूर और सोहा अली खान ने भी बरसाया प्यार
‘दायरा’ के ट्रेलर की तारीफ करने वालों में सोहा अली खान और करिश्मा कपूर भी शामिल हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर फिल्म के लिए अपना प्यार जाहिर किया। सेलेब्स के लगातार मिल रहे पॉजिटिव रिएक्शन के बाद फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में बज़ और भी बढ़ गया है।
18 सितंबर को रिलीज होगी ‘दायरा’
ट्रेलर को मिल रहे इन रिएक्शन्स से साफ है कि ‘दायरा’ ने रिलीज से पहले ही बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली है। फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट भी लगातार बढ़ रही है और अब सभी की नजरें इसकी रिलीज पर टिकी हैं। जंगली पिक्चर्स और डॉक्टर जयंतिलाल गडा (पेन स्टूडियोज़) द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘दायरा’ को पेन मरुधर डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है। मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।