Edited By Prachi Sharma,Updated: 02 Sep, 2026 11:37 AM

Sunita Ahuja : एक्ट्रेस और टेलीविजन पर्सनैलिटी सुनीता आहूजा ने ‘लॉक अप 2’ के दौरान एक्टर्स शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के बीच चर्चा में रहे रिश्ते के बारे में बात की है। बालाजी टेलीफिल्म्स के एक वीडियो में, ‘लॉक अप सीजन 2’ की पूर्व कंटेस्टेंट यह...
Sunita Ahuja : एक्ट्रेस और टेलीविजन पर्सनैलिटी सुनीता आहूजा ने ‘लॉक अप 2’ के दौरान एक्टर्स शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के बीच चर्चा में रहे रिश्ते के बारे में बात की है। बालाजी टेलीफिल्म्स के एक वीडियो में, ‘लॉक अप सीजन 2’ की पूर्व कंटेस्टेंट यह कहती हुई दिख रही हैं कि जो को-स्टार्स साथ में काम करते हुए काफी समय बिताते हैं, उनके बीच स्वाभाविक रूप से एक बॉन्ड बन जाता है।
उन्होंने बॉलीवुड एक्टर्स का उदाहरण देते हुए कहा कि मेल स्टार्स अक्सर अपनी पत्नियों के बजाय अपनी फीमेल को-स्टार्स के साथ ज्यादा समय बिताते हैं, जिससे उनके बीच बॉन्डिंग हो सकती है।
उन्होंने कहा, अब देखिए, जैसे हमारे हीरो हैं, वे हमसे ज़्यादा हीरोइनों के साथ रहते हैं, तो उनकी बॉन्डिंग हो जाती है। इन आरोपों पर कि शिवांगी हर्षद का इस्तेमाल कर रही थीं, सुनीता ने कहा कि उन्हें दोनों एक्टर्स के बीच गहरी दोस्ती होने में कुछ भी गलत नहीं लगता।
सुनीता ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने साथ में काम किया है, तो उनकी बॉन्डिंग तो हो ही जाती है।

सुनीता ने यह भी याद किया कि शिवांगी की मां शूटिंग के दौरान उसके खाने और दूसरी जरूरतों का कैसे ध्यान रखती थीं। उन्होंने कहा कि ऐसे इशारे इंसानी रिश्तों का एक नैचुरल हिस्सा हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है लेकिन चलो, वो उसका देखभाल कर रहा था क्योंकि उसने मुझे ये बात बताई, कि जब वो शूट कर रहे थे उसके घर से उसकी मम्मी उसके लिए घर का खाना, ये वो, सब ध्यान रखती है। लेकिन सब नैचुरल हो जाता है इंसान का, तो उसमें क्या खराब है ? सुनीता ने आगे कहा कि रोमांटिक सीन करने वाले एक्टर्स एक-दूसरे के साथ थोड़ा कम्फर्टेबल हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं निकालना चाहिए कि उनका अफेयर है।
अगर तुम रोमांटिक सीन कर रहे हो, कहीं ना कहीं एक हो जाता है ना लेकिन तुम ध्यान रखना इसका, ये नहीं कि तुम बोलो कि इसका अफेयर है। चलो, वो उसकी पर्सनल लाइफ है, मैं उसमें क्यों बोलूं ? सुनीता ने आगे कहा कि उन्होंने हमेशा हर्षद और शिवांगी दोनों को पॉजिटिव देखा है और उनके रिश्ते को कभी रोमांटिक एंगल से नहीं देखा।
देखो, मेरे साथ तो दोनों ही अच्छे थे ना, मैंने उस नजर से मैंने देखा ही नहीं।