Haiwan Movie Review: सस्पेंस, थ्रिल और अक्षय-सैफ की शानदार केमिस्ट्री से भरपूर है ‘हैवान’

Edited By Updated: 11 Sep, 2026 10:08 AM

haiwan film review in hindi

यहां पढ़ें कैसी है फिल्म हैवान...

फिल्म- हैवान (Haiwan)
स्टारकास्ट- सैफ अली खान (Saif Ali Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), बोमन ईरानी (Boman Irani), श्रीया पिलगांवकर (Shriya Pilgaonkar), राजपाल यादव (Rajpal Yadav)
डायरेक्टर- प्रियदर्शन (Priyadarshan)
रेटिंग- 3.5*

Haiwan: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच-अवेटेड फिल्म ‘हैवान’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अक्षय और सैफ के अलावा बोमन ईरानी और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म में अक्षय और सैफ की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आ रही है। तो चलिए जानते हैं कि कैसी है फिल्म ‘हैवान’।

कहानी
फिल्म ‘हैवान’ की कहानी अक्षय कुमार यानी परशुराम से शुरू होती है, जो चीफ जस्टिस यानी प्रधान जी से बदला लेने के लिए वापस आया है। परशुराम का कहना है कि उसे उस गलती की सजा दी गई, जो उसने की ही नहीं थी। वहीं, चीफ जस्टिस भी परशुराम को तलाश रहे हैं, ताकि उसे यह बता सकें कि नंदिनी उनकी बेटी है। परशुराम इस बात से अनजान है और नंदिनी को जज की बेटी समझकर उसे मारना चाहता है। इसी बीच, सैफ अली खान श्याम के किरदार में नजर आते हैं, जो नेत्रहीन हैं और परशुराम को तलाशने में जुटे हैं। हालांकि, एक दिन परशुराम चीफ जस्टिस की हत्या कर देता है और श्याम को इस बात का पता चल जाता है। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई होती है और कहानी में एक नया मोड़ आता है। परशुराम अब श्याम को मारकर नंदिनी की जान लेने की कोशिश करता है, लेकिन क्या वह अपने इस मकसद में कामयाब हो पाता है या नहीं, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

एक्टिंग
फिल्म में अक्षय कुमार, सैफ अली खान और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। हैवान में सैफ अली खान और अक्षय कुमार करीब 18 साल बाद एक साथ स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं और दोनों की जोड़ी दर्शकों को प्रभावित करती है। अक्षय कुमार ने विलने के किरदार में दमदार एक्टिंग से जान डाल दी है वहीं सैफ अली खान ने एक बार फिर साबित किया है कि वह एक मंझे हुए कलाकार हैं और अपने किरदार को बेहद सहज और प्रभावी तरीके से निभाते हैं। इसके अलावा सैफ का किरदार थोड़ा था ओवर द टॉप लगा लेकिन उनकी अदाकारी ने उसे कवर कर दिया। बोमन ईरानी और श्रिया पिलगांवकर भी अपनी-अपनी भूमिकाओं में जंचते हैं और कहानी को मजबूती देते हैं।


डायरेक्शन
हैवान का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और बॉलीवुड में प्रियदर्शन एक ऐसा नाम हैं, जिनकी फिल्मों से दर्शकों को हमेशा कुछ बेहतर की उम्मीद रहती है। इस फिल्म में भी उन्होंने अपने निर्देशन की पकड़ बरकरार रखी है। फिल्म का डायरेक्शन सहज और प्रभावशाली है जिसकी वजह से कहानी के हर सीन को अच्छे तरीके से पर्दे पर उतारा गया है। हालांकि कुछ जगहों पर कोई कमी नजर आई लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने सस्पेंस और थ्रिल को बनाए रखा।  कुल मिलाकर फिल्म आपको अंत तक बांधे रखेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!