Mirzapur: The Movie Review: पुराने किरदारों के साथ फिर लौटा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, पढ़ें रिव्यू

Edited By Updated: 04 Sep, 2026 04:01 PM

mirzapur the movie review in hindi

यहां पढ़ें कैसी है फिल्म मिर्जापुर: द मूवी

फिल्म- मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie)
स्टारकास्ट- पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal), दिव्येंदू शर्मा (Divyendu Sharma), रवि किशन (Ravi Kishan), रसिका दुग्गल (Rasika Dugal), जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar), शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha), श्रीया पिलगांवकर (Shriya Pilgaonkar)
डायरेक्टर- गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh)
रेटिंग- 3.5*


Mirzapur: The Movie: जिस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ आज यानी 4 सितंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म में सीरीज के पुराने और पॉपुलर किरदार एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। मुन्ना भैया के किरदार में दिव्येंदु और गुड्डू पंडित के रोल में अली फजल एक बार फिर अपने दमदार अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में भरपूर एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। तो चलिए जानते हैं कि कैसी है ‘मिर्जापुर: द मूवी’।

कहानी
फिल्म मिर्जापुर: द मूवी की कहानी में एक बार फिर मिर्जापुर की गद्दी के लिए जंग देखने को मिलती है। इस बार बब्बन बऊआ यानी रवि किशन मिर्जापुर की गद्दी पर अपना कब्जा जमाना चाहते हैं जिसके लिए वह कालीन भैया के दुश्मनों से हाथ मिला लेता है और एक बड़ा षड्यंत्र रचता है। बब्बन अपने सुप्रीमो के ड्रग्स चुराकर फरार हो जाता है और उनकी डीलिंग कालीन भैया के साथ करने की कोशिश करता है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, मिर्जापुर का भौकाल और गद्दी की लड़ाई दोनों दिलचस्प होती जाती हैं। अब देखने वाली बात यह है कि क्या इस बार मिर्जापुर का सुप्रीमो बदल जाएगा या फिर कालीन भैया अपना वर्चस्व कायम रखने में कामयाब होंगे।

एक्टिंग
मिर्जापुर: द मूवी में पंकज त्रिपाठी , अली फजल, दिव्येंदू शर्मा , रवि किशन , रसिका दुग्गल, जितेंद्र कुमार , शीबा चड्ढा और श्रीया पिलगांवकर नजर आने वाले हैं। पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराते हैं और उनके अंदाज में वही ठहराव और रौब देखने को मिलता है। अली फजल गुड्डू पंडित के किरदार में पहले की तरह आक्रामक और प्रभावशाली नजर आते हैं, जबकि दिव्येंदु मुन्ना भैया के किरदार में आते ही अपनी खास स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का ध्यान खींच लेते हैं। रवि किशन भी अपने किरदार में मजबूत नजर आते हैं। वहीं रसिका दुग्गल, जितेंद्र कुमार, शीबा चड्ढा और श्रिया पिलगांवकर ने भी अपनी-अपनी भूमिकाओं में अच्छा काम किया है।

डायरेक्शन
मिर्जापुर: द मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और उन्होंने फिल्म को उसी भौकाल और एनर्जी के साथ पर्दे पर पेश किया है, जिसके लिए मिर्जापुर जाना जाता है। फिल्म में भरपूर एक्शन देखने को मिलता है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है। कहानी को भी अच्छी तरह से आगे बढ़ाया गया है और हर सीन सधा हुआ और प्रभावशाली नजर आता है। इसके अलावा मार्केटिंग तो शानदार रही ही, लेकिन फिल्म का पीआर वाकई काबिल-ए-तारीफ रहा है। खास बात यह है कि फिल्म में हर किरदार की भूमिका को अच्छे से निखारा गया है, जिससे कहानी और भी मजबूत बनती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!