Edited By Manisha,Updated: 10 Sep, 2026 02:41 PM

अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर येलो की फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर ‘नयी नवेली’ का टीजर रिलीज हो गया है। यामी गौतम धर स्टारर फिल्म में फैंटेसी, ह्यूमर, फैमिली ड्रामा और एक्शन का दिलचस्प मेल देखने को मिलेगा।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर येलो ने अपनी आगामी थिएट्रिकल फिल्म ‘नयी नवेली’ का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में फिल्म की फैंटेसी दुनिया के साथ फैमिली ड्रामा, ह्यूमर और एक्शन की झलक देखने को मिलती है। फिल्म को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि बालाजी मोहन ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म में यामी गौतम धर लीड रोल में नजर आएंगी।
साधारण परिवार में शुरू होती है असाधारण कहानी
टीजर की शुरुआत एक साधारण परिवार से होती है, लेकिन जल्द ही कहानी एक दिलचस्प मोड़ ले लेती है। परिवार का जीजा अचानक दावा करता है कि उसकी ‘भाभी डायन है।’ इसके बाद घर में अजीबोगरीब घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है। टीजर में कई अनोखे किरदार और रहस्यमयी घटनाएं नजर आती हैं, जो फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ाते हैं।
पहली बार ऐसे अवतार में दिखेंगी यामी गौतम
‘नयी नवेली’ में यामी गौतम धर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। टीजर में उनका किरदार रहस्य और फैंटेसी से जुड़ा दिखाई देता है। फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है, जबकि इसका म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Amazon MGM Studios India (@amazonmgmstudiosin)
दमदार कलाकारों से सजी है फिल्म
फिल्म में यामी गौतम के अलावा आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी, सोनल झा, सुनील सिन्हा, प्रतीक पचौरी, अक्षत सिंह, बबीता पांडे, अजय पाल और नीरज सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की कास्ट कहानी में कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनमेंट का रंग जोड़ती नजर आ रही है।
दशहरा से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
टीजर के अंत में कहानी को लेकर एक बड़ा सवाल छोड़ दिया गया है कि आखिर इस परिवार में चल क्या रहा है और यामी गौतम का किरदार असल में कौन है। ‘नयी नवेली’ फेस्टिव सीजन में दर्शकों को अपनी फैंटेसी और मनोरंजन की दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है। फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा से पहले पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।