Edited By Prachi Sharma,Updated: 05 Aug, 2026 03:13 PM

Lock Upp 2 Harshad Chopda :नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो अब ग्रैंड फिनाले के बहुत करीब पहुंच चुका है और इसी बीच बड़े-बड़े ट्विस्ट देखने को मिल हैं। हर्षद चोपड़ा का शो से बाहर होना दर्शकों के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज साबित हुआ। खास बात यह रही कि पहले...
Lock Upp 2 Harshad Chopda :नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो अब ग्रैंड फिनाले के बहुत करीब पहुंच चुका है और इसी बीच बड़े-बड़े ट्विस्ट देखने को मिल हैं। हर्षद चोपड़ा का शो से बाहर होना दर्शकों के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज साबित हुआ। खास बात यह रही कि पहले फाइनलिस्ट बनने के बावजूद उन्होंने अपनी जगह शिवांगी जोशी को सौंपने का फैसला किया और खुद बाहर हो गए। शो से निकलने के बाद हर्षद ने पहली बार अपनी निजी जिंदगी, साथी कंटेस्टेंट्स के साथ रिश्तों और शिवांगी जोशी के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर खुलकर बात की।
शो से बाहर निकलते ही बोलें हर्षद
शो से बाहर निकलने के बाद वो तेजस्वी प्रकाश के शो का हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने लॉक अप 2 में बिताए दिनों को लेकर बात की। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पुछा गया कि क्या आप बाहर निकलने के बाद किसी प्रतियोगी से मिलना चाहेंगे तो उन्होंने बिना हिचकिचाए मना कर दिया। उन्होंने बोला की वो शो खत्म होने के बाद किसी से मिलना नहीं चाहेंगे। इसके बाद उन्होंने बोला कि मेरा चैप्टर यही खत्म हो गया है और अब वो सिर्फ अपने करियर पर फोकस करेंगे।
शिवांगी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बातों ही बातों में जब सवाल शिवांगी जोशी पर गया तो तेजस्वी ने दोनों के रिश्ते को लेकर भी सवाल पूछे। उन्होंने पूछा की सोशल मीडिया पर हर जगह दोनों के रिश्ते की चर्चा हो रही है तो क्या आप दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हो ? इसके बाद हर्षद ने ऐसा जवाब दिया कि हर कोई सुनकर काफी हैरान रह गया।

उससे सच में प्यार करता हूं...
हर्षद ने कहा की ‘मैं उससे सच में प्यार करता हूं, लेकिन मैं उसके प्यार में नहीं हूं.’ उनका यह जवाब काफी confusion वाला था। इसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। जब तेजस्वी ने इसका मतलब पूछा तो उन्होंने बताया कि किसी को सम्मान देना और किसी के प्यार में होना, दोनों बहुत अलग हैं। किसी को सम्मान देना और और ख्याल रखने को प्यार नहीं कहा जा सकता।
शो में दोनों की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरीं
आपको बता दें की शो के दौरान फैंस ने दोनों की जोड़ी को खूब प्यार दिया था और दोनों की केमिस्ट्री ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। ऐसा इस वजह से शो के दौरान जितने भी उतार-चढ़ाव आए, दोनों एक दूसरे का सहारा बने खड़े रहे। उनके इस कदम को दर्शकों ने सच्ची दोस्ती, भरोसे और निस्वार्थ समर्थन की मिसाल के रूप में देखा।
