Protest करने से कुछ नहीं होगा...CJP पर फूटा Hema Malini का गुस्सा, बोलीं- मोदी युवाओं के साथ हैं

Edited By Updated: 21 Jul, 2026 11:13 AM

hema malini on cjp protest

Hema Malini : जंतर-मंतर पर चल रहा प्रोटेस्ट थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। यह प्रदर्शन अब राजनीतिक हलकों के साथ-साथ मनोरंजन में भी चर्चा का विषय बन गया है। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के दिन जब प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़ने लगे

Hema Malini : जंतर-मंतर पर चल रहा प्रोटेस्ट थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। यह प्रदर्शन अब राजनीतिक हलकों के साथ-साथ मनोरंजन में भी चर्चा का विषय बन गया है। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के दिन जब प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़ने लगे, तब बीजेपी सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे विरोध प्रदर्शनों से कोई फायदा नहीं होने वाला। उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा कि इस तरह के आंदोलन का कोई औचित्य नहीं है। इससे पहले अभिनेत्री और और सांसद कंगना रनौत भी इसी प्रदर्शन को लेकर प्रदर्शनकारियों पर तीखी टिप्पणी कर चुकी हैं।  

Hema Malini on CJP Protest

 Protest करने से कुछ नहीं होगा...
हेमा मालिनी ने कहा कि यदि किसी को भी किसी तरह की परेशानी है तो सही तरीके से उस पर बात कीजिए। इस तरह प्रदर्शन करने से कुछ भी हासिल नहीं होगा। रही बात युवाओं और शिक्षा की तो मोदी सरकार हमेशा से हमारे साथ है। मोदी सरकार हमेशा से हमारे साथ खड़ी है।  इसे देखते हुए आप लोग जो यह प्रदर्शन कर रहे हैं, उसका कोई मतलब नहीं बनता. इसे बातचीत से हल करना चाहिए। इसी के साथ जब बात शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर आई तो उन्होंने कहा कि सरकार को जो सही लगेगा वो वही करेगी। 

PunjabKesariHema Malini on CJP Protest

कंगना रनौत ने भी प्रोटेस्ट को बताया गलत 
बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संसद का सत्र हर मुद्दे पर चर्चा और समाधान निकालने के लिए होता है। ऐसे में विरोध-प्रदर्शन और हंगामे के जरिए सरकार पर दबाव बनाना या यह तय करने की कोशिश करना कि किसी मंत्री को पद पर रहना चाहिए या नहीं, लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है। उनके अनुसार, ऐसे मामलों का समाधान संसद में संवाद और बहस के माध्यम से होना चाहिए।

इन सेलिब्रिटीज ने दिया प्रोटेस्ट का साथ  
जहां एक ओर बॉलीवुड के कुछ कलाकार बीजेपी के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं, वहीं दूसरी ओर सीजेपी के आंदोलन को भी कई फ़िल्मी हस्तियों का साथ मिला है। दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी जंतर-मंतर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। अभिनेता प्रकाश राज भी प्रदर्शन स्थल पर मौजदू रहे। इसके अलावा सोनी राजदान, जीनत अमान, अभय देओल और सोनाक्षी सिन्हा ने भी सोशल मीडिया के जरिए उनका साथ दिया। 

Hema Malini on CJP Protest

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!