साजिद नाडियाडवाला के ऑफिस पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर क्रिस मिन्स, ऑस्ट्रेलिया में होगी शूटिंग

Edited By Updated: 03 Sep, 2026 06:01 PM

sajid nadiadwala office australia premier chris minns heyy babyy 2 shooting

3 सितंबर 2026: बॉलीवुड प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और ऑस्ट्रेलिया के बीच फिल्म निर्माण को लेकर साझेदारी और मजबूत होने जा रही है। न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने गुरुवार को मुंबई स्थित नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के ऑफिस का दौरा किया।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 3 सितंबर 2026: बॉलीवुड प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और ऑस्ट्रेलिया के बीच फिल्म निर्माण को लेकर साझेदारी और मजबूत होने जा रही है। न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने गुरुवार को मुंबई स्थित नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के ऑफिस का दौरा किया। इस दौरान साजिद नाडियाडवाला ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन आगामी फिल्मों की शूटिंग को लेकर बड़ी डील का ऐलान किया।

इन तीन फिल्मों में सबसे ज्यादा चर्चा ‘Heyy Babyy 2’ को लेकर हो रही है। साल 2007 में रिलीज हुई ‘Heyy Babyy’ की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। ऐसे में सीक्वल की शूटिंग के लिए भी ऑस्ट्रेलिया को चुनना फिल्म की पिछली कहानी से खास कनेक्शन जोड़ता है।

ऑस्ट्रेलिया में शूट होंगी 3 फिल्में
नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने पुराने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए तीन आगामी फिल्मों की शूटिंग वहां करने का फैसला किया है। यह साझेदारी सिडनी स्थित TEMPLE के साथ की जा रही है। फिल्मों की शूटिंग के दौरान ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरत लोकेशंस और वहां मौजूद फिल्म निर्माण सुविधाओं का इस्तेमाल किया जाएगा।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)

साजिद नाडियाडवाला ने की ऑस्ट्रेलिया की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग के अपने अनुभव को साझा करते हुए साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि यह देश खूबसूरत होने के साथ-साथ फिल्म निर्माताओं के लिए बेहद अनुकूल माहौल देता है। वहां की प्रोफेशनल व्यवस्था, कुशल टीम और स्थानीय लोगों के सहयोग ने शूटिंग के अनुभव को शानदार बनाया। उन्होंने कहा कि उनके डायरेक्टर्स और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स ने ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग के दौरान बेहतरीन अनुभव हासिल किया है। इसी वजह से प्रोडक्शन हाउस भविष्य की फिल्मों के लिए ऑस्ट्रेलिया को एक महत्वपूर्ण शूटिंग डेस्टिनेशन के तौर पर देख रहा है।

क्रिस मिन्स ने की बॉलीवुड की तारीफ
क्रिस मिन्स ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की तीन फिल्मों की ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा के बड़े प्रोडक्शन हाउस का ऑस्ट्रेलिया में तीन फिल्मों की शूटिंग का फैसला वहां की स्क्रीन इंडस्ट्री के लिए बड़े भरोसे की बात है। उन्होंने खास तौर पर ‘Heyy Babyy’ का जिक्र करते हुए कहा कि नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट का ऑस्ट्रेलिया से करीब दो दशक पुराना रिश्ता है। अब ‘Heyy Babyy 2’ के साथ टीम का दोबारा न्यू साउथ वेल्स लौटना इस रिश्ते को और मजबूत करेगा।

स्थानीय लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर
क्रिस मिन्स के मुताबिक, बड़ी भारतीय फिल्मों की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में होने से स्थानीय क्रू, क्रिएटिव प्रोफेशनल्स और दूसरे व्यवसायों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही भारतीय दर्शकों के बीच न्यू साउथ वेल्स की खूबसूरत लोकेशंस को प्रमोट करने का भी मौका मिलेगा।

‘Heyy Babyy’ से जुड़ी है खास याद
ऑस्ट्रेलियाई फिल्ममेकर अनुपम शर्मा ने भी इस साझेदारी पर खुशी जताई। उन्होंने याद किया कि ‘Heyy Babyy’ की शूटिंग के दौरान साजिद नाडियाडवाला और उनकी टीम ने न्यू साउथ वेल्स में बड़े स्तर पर काम किया था। अब ‘Heyy Babyy 2’ के साथ नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट का ऑस्ट्रेलिया लौटना दोनों के पुराने रिश्ते को नई मजबूती देता नजर आ रहा है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया फिल्म सहयोग को मिलेगी रफ्तार
तीन फिल्मों की यह डील केवल शूटिंग लोकेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे भारत और ऑस्ट्रेलिया के फिल्म उद्योगों के बीच बढ़ते सहयोग के तौर पर भी देखा जा रहा है। भारतीय फिल्मों की शूटिंग से ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय कलाकारों, तकनीकी टीम और फिल्म से जुड़े व्यवसायों को नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं, भारतीय फिल्मों के जरिए ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरत लोकेशंस को भारतीय दर्शकों तक पहुंचाने का भी मौका मिलेगा। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की यह पहल भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लोकेशंस से जोड़ने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!