Shivangi Joshi से असुरक्षित महसूस करती थीं Hina Khan...सेट पर बढ़ गया था तनाव, इस वजह से अक्षरा ने छोड़ा ‘YRKKH’ !

Edited By Updated: 14 May, 2026 05:35 PM

hina khan

Hina Khan : ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में पहचान बनाने वाली हिना खान आज टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेसस में से एक हैं। करियर की शुरुआत  से ही अक्षरा ने सबके दिल में अपनी जगह बना ली थी। अक्षरा का रोल उनके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आया...

Hina Khan : ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में पहचान बनाने वाली हिना खान आज टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेसस में से एक हैं। करियर की शुरुआत  से ही अक्षरा ने सबके दिल में अपनी जगह बना ली थी। अक्षरा का रोल उनके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आया था, इसके बाद से ही हर कोई हिना खान का दीवाना बन गया। 8 साल तक हिना खान ने इस शो में काम किया लेकिन इसके बाद अचानक ही उन्होंने ये सीरियल छोड़ दिया। उनकी इस हरकत की वजह से उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार हिना खान ने खुद यह शो छोड़ा था लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि उन्हें इस शो से बाहर निकाल दिया गया था लेकिन अब फिर से हिना खान चर्चा में आ गई हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है उनके शो छोड़ने की वजह-

 Hina Khan

2016 में छोड़ा था हिना खान ने सीरियल 
इस सीरियल के बाद हिना खान को बिग बॉस में देखा गया। इस शो से भी हिना खान ने लोगों से बहुत प्यार कमाया। इस शो के ग्रैंड फिनाले तक पहुंच के उन्होंने सब साबित कर दिया कि वो किसी से कम नहीं। 

हिना खान पर राजन शाही ने लगाए आरोप 
पहले सुनने में यह आ रहा था कि हिना खान ने खुद शो छोड़ा लेकिन कहानी तो कुछ और ही निकली। राजन शाही ने आरोप लगाते हुए कहा कि हिना खान स्क्रिप्ट में छेड़छाड़ करने लगी थीं। जिस वजह से दोनों के बीच बहस बढ़ गई। 

 Hina Khan

Shivangi Joshi से असुरक्षित महसूस करती थीं Hina Khan
इसी के साथ राजन शाही ने एक और बात से पर्दा उठाया और कहा कि जब से शिवांगी जोशी शो पर आईं, तब से ही हिना खान शिवांगी से इन्सेक्युर फील करने लगी थीं। इतना ही नहीं हिना खान ने नायरा के तारीफ वाले सीन करने से भी मना कर दिया था। 

 Hina Khan

हिना खान ने दिया करारा जवाब 
इन सब के बाद हिना खान ने राजन शाही को जवाब देते हुए कहा कि जरुरी नहीं जो बोलता है वोही सही हो। हिना खान अपने पिता के वादे  राजन शाही के आरोपों का हिना खान ने भी जवाब दिया था। उन्होंने हा था कि अपने पिता के वादे की वजह से वह राजन शाही के खिलाफ कुछ बोल नहीं रही हैं और ना ही बोलेंगी। हिना ने ये जरूर कहा कि जो बहुत बोलता है, वह हमेशा सही नहीं होता।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!