Ketan Murder Case पर फूटा Hina Khan का गुस्सा, किसी की जिंदगी छीन लेना कितना आसान हो गया है

Edited By Updated: 24 Jun, 2026 06:25 PM

hina khan on ketan murder case

Hina Khan on  Ketan Murder Case : केतन मर्डर केस ने पूरे देश को हिला के रख दिया है। ये मामला भी सोनम रघुवंशी से मिलता-जुलता ही है। हुआ यूं कि सिया गोयल जिसकी शादी केतन के साथ होने वाली थी

Hina Khan on  Ketan Murder Case : केतन मर्डर केस ने पूरे देश को हिला के रख दिया है। ये मामला भी सोनम रघुवंशी से मिलता-जुलता ही है। हुआ यूं कि सिया गोयल जिसकी शादी केतन के साथ होने वाली थी। 18 जून को दोनों घूमने गए और उस दौरान 400 फीट गहरी खाई में गिर गया, पहले तो ये सबको हादसा ही लगा लेकिन जब जांच हुई तो पता चला कि सिया ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर केतन को मार दिया। फ़िलहाल पुलिस अभी इस मामले को लेकर जाँच कर रही है। 

Hina Khan on  Ketan Murder Case

इसी बीच टीवी इंडस्ट्री की हिना खान ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इस केस  को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। हिना ने लिखा कि- आज के समय में सच कहना और सुनना कितना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान तक लेने को तैयार हैं। ऐसा लगता है कि सच को स्वीकार करने से आसान किसी की जिंदगी चीन लेना हो गया है।  तुम उसे बचा सकते थे, बस एक सच बोलकर और फिर अपनी जिंदगी किसी और के साथ जीकर।

एक्ट्रेस आंचल खुराना का भी फूटा गुस्सा 
दूसरी तरफ एक्ट्रेस आंचल खुराना भी आए दिन कोई न कोई मुद्दे पर अपनी राय रखती रहती हैं। आंचल ने वीडियो में बोला कि एक करोड़पति बाप के बेटे की एक करोड़पति बाप की बेटी से अरेंज मैरिज फिक्स होती है. दोनों फैमिलीज बहुत ही क्लोज थीं, तो उन्होंने बच्चों की शादी फिक्स कर दी, लेकिन बेटी का चेतन से अफेयर था. आप यह बात अपने पैरेंट्स को बोल सकते थे, अपने मंगेतर से बोल सकते थे, लेकिन उसने उसे खाई से धक्का मार देना पसंद किया.' 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!