Edited By Prachi Sharma,Updated: 20 Jul, 2026 02:21 PM

Kajal Aggarwal : आज कल के समय में फिल्मों में बोल्ड सीन होना कोई बड़ी बात नहीं है। लोगों को फिल्म की तरफ अट्रैक्ट करने के लिए आज-कल हर फिल्म में इस तरह के सीन दिखाए जाते हैं। लेकिन जब किसी एक्ट्रेस की शादी हो जाती है तो उसके बाद यदि वो बोल्ड सीन करती...
Kajal Aggarwal : आज कल के समय में फिल्मों में बोल्ड सीन होना कोई बड़ी बात नहीं है। लोगों को फिल्म की तरफ अट्रैक्ट करने के लिए आज-कल हर फिल्म में इस तरह के सीन दिखाए जाते हैं। लेकिन जब किसी एक्ट्रेस की शादी हो जाती है तो उसके बाद यदि वो बोल्ड सीन करती है तो उसे जज किया जाता है। हाल ही में टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज होने के बाद कियारा को काफी ट्रोल किया जा रहा है, ऐसा इस वजह से क्योंकि इस फिल्म में ऐसे बहुत से बोल्ड सीन दिखाए गए हैं। इसी मुद्दे को लेकर काजल अग्रवाल ने भी अपनी राय रखी है।
इंटिमेट सीन पर बोलीं काजल अग्रवाल
हाल ही में काजल अग्रवाल एक पॉडकास्ट पर पहुंची और इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। काजल ने कहा कि इंटिमेट सीन करना ये उस व्यक्ति की खुद की पसंद होती है। उन्होंने कहा कि लड़कों को किसी भी रिश्ते या फैसले से पहले अच्छी तरह सोच-समझकर अपना चुनाव करना चाहिए। किसी पर कुछ करने या न करने के दवाब नहीं होना चाहिए आखिरकार यह निर्णय इंसान अपने दिल और अपनी इच्छा से लेता है। उनका मानना है कि महिलाओं को अक्सर इसलिए निशाना बनाया जाता है क्योंकि वे ऐसे मामलों में अधिक सजग और अपनी सीमाओं को लेकर स्पष्ट रहती हैं।

मैंने कभी भी बोल्ड सीन नहीं किए
काजल अग्रवाल ने कहा की उन्होंने अपने करियर में हमेशा अपनी निजी सीमाओं का सम्मान किया है। उन्होंने कभी ऐसे किरदार स्वीकार नहीं किए, जिनमें उन्हें स्क्रीन पर बोल्ड या इंटिमेट सीन देने पड़े। उनका कहना था कि वह केवल वही काम करती हैं, जिसमें वह सहज महसूस करती हैं। उदाहरण के तौर पर उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी बिकनी पहनकर सीन नहीं किए क्योंकि वह उसमें कम्फर्टेबल नहीं थीं। इसी वजह से उन्होंने कई बड़ी फिल्मों के ऑफर भी ठुकरा दिए लेकिन उन्हें इस फैसले का कोई पछतावा नहीं है। काजल के मुताबिक, यह उनकी व्यक्तिगत सीमा और सिद्धांत हैं, जिनसे वह कभी समझौता नहीं करना चाहतीं।
इसके बाद काजल ने बताया कि जब से वो मां बनी हैं, जब से वो कोई भी मूवी सोच-समझ कर साइन करती हैं। ऐसा इस वजह से जब भी मेरा बेटा मेरी फिल्में देखें तो असहज महसूस न करें।
