भोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Edited By Updated: 14 Jul, 2026 06:23 PM

kajal raghwani

Kajal Raghwani : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री काजल राघवानी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता का निधन हो गया। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के दी है।

 Kajal Raghwani : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री काजल राघवानी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता का निधन हो गया। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखकर अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निधन को अपने जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति बताया।

Kajal Raghwani

आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी
सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा की- पापा आपका जाना मेरे जीवन के लिए एक असहनीय क्षति है। आपके द्वारा दिए गए संस्कार और आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। ईश्वर आपकी पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। भावभीनी श्रद्धांजलि। 

 फैंस हुए भावुक
काजल के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने उन्हें हौंसला दिया है। सभी ने सोशल मीडिया के जरिए उनके पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

इसी के साथ भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी हमेंट कर ॐ शांति लिखते हुए अपना दुःख जाहिर किया। वहीं सोशल मीडिया पर उनके फैंस एक्ट्रेस के पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि ईश्वर उनके पिता की आत्मा को शांति दे। 

  काजल का वर्क फ्रंट 
अगर उनके काम की बात की जाए तो काजल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी के साथ आए दिन उनके नए-नए गाने भी खूब धूम मचाते हैं। इसके अलावा काजल जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी के भोजपुरी सेलिब्रिटी वाले रिएलिटी शो का भी हिस्सा बन गई हैं।
इस शो का टीजर आ चुका है और इसका नाम भोजपुरी बवाल है। 2 अगस्त से इस शो की शुरुआत होगी। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!