Royal Blue गाउन में Madhuri Dixit का शाही अंदाज, 59 की उम्र में भी चेहरे से छलकता है नूर, देखें तस्वीरें

Edited By Updated: 10 Aug, 2026 05:49 PM

madhuri dixit look

Madhuri Dixit : बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित एक बार फिर अपने बेमिसाल हुस्न और ग्रेस से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। हाल ही में शेयर की गई अपनी तस्वीरों में माधुरी एक बेहद खूबसूरत रॉयल ब्लू रंग के  एम्बॉइडेड गाउन में दिखाई दे रही हैं।

Madhuri Dixit : बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित एक बार फिर अपने बेमिसाल हुस्न और ग्रेस से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। हाल ही में शेयर की गई अपनी तस्वीरों में माधुरी एक बेहद खूबसूरत रॉयल ब्लू रंग के  एम्बॉइडेड गाउन में दिखाई दे रही हैं। वेस्टर्न और एथनिक के इस शानदार फ्यूजन लुक में उनका शाही अंदाज देखते ही बन रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें आते ही वायरल हो गई हैं और फैशन लवर्स उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

 Madhuri Dixit look

ऑफ-शोल्डर ड्रेस में माधुरी दीक्षित ने खींचा ध्यान 
माधुरी दीक्षित के इस ऑउटफिट की बात करें तो उन्होंने गहरे नीले रंग का स्ट्रैपलेस गाउन पहना हुआ है। इस गाउन का ऊपरी हिस्सा यानी कोर्सेट बॉडीस बारीक एम्ब्रॉयडरी से सजा हुआ है। 

गाउन पर  ट्रेडिशनल पैसले और फ्लोरल मोटिफ्स की कढ़ाई की गई है। इसमें सुनहरे, लाल, क्रीम और गुलाबी रंग के धागों व सितारों का इस्तेमाल बेहद नजाकत से हुआ है। बॉडीकॉन और  मर्मेड स्टाइल सिल्युएट वाला यह गाउन नीचे जाकर हल्का सा फ्लेयर्ड होता है, जिससे माधुरी का फिगर बेहद एलिगेंट दिख रहा है। गाउन के साथ उन्होंने मैचिंग शिफॉन का शेड्स और बूटी वर्क वाला दुपट्टा कैरी किया है, जोस इस वेस्टर्न गाउन को एक इंडियन रॉयल टच दे रहा है। 

 Madhuri Dixit look

ज्वेलरी के साथ अपने लुक को बनाया परफेक्ट 
इसी के साथ यदि माधुरी की ज्वेलरी की बात की जाए तो उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए बहुत ही खास  ज्वेलरी का चयन किया है। उन्होंने गले में हीरों और हरे पन्नों से जड़ा हुआ एक शानदार चोकर सेट पहना है। नीले गाउन पर हरे पन्नों का यह कंट्रास्ट बेहद ही आकर्षित कर रहा है।  

 Madhuri Dixit look

इसी के साथ यदि उनके इयररिंग्स को देखा जाए तो उन्होंने कानों में सिंपल डायमंड स्टड्स और दोनों की उंगलियों में मल्टी-लेयर स्टेटमेंट रिंग्स उनके पूरे लुक  में गॉर्जियस स्पार्कल जोड़ रही हैं।

न्यूड मेकअप से लुक बना परफेक्ट 
माधुरी ने अपने लुक को संतुलित रखने के लिए मेकअप को काफी सटल और क्लासी रखा है। बालों को साइड-पार्टिंग के साथ सॉफ्ट वेवी स्टाइल स्टाइल लुक दिया है। वहीं उनका मेकअप देखा जाए तो उन्होंने न्यूड-ब्राउन टोन की लिपस्टिक, सटल स्मोकी आइज़, मस्कारा और हल्का ब्लश चुना है।

 Madhuri Dixit look

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!