दिल्ली में सिद्धार्थ और तमन्ना ने लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’, फोकलोर-फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज

Edited By Updated: 21 Sep, 2026 05:47 PM

sidharth malhotra tamannaah bhatia launch thumak thumak song from van in delhi

सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित गाना ‘ठुमक ठुमक’ सोमवार को दिल्ली में एक खास इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म के लीड स्टार्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के साथ निर्देशक दीपक मिश्रा और लेखक अरुणाभ कुमार भी मौजूद...

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित गाना ‘ठुमक ठुमक’ सोमवार को दिल्ली में एक खास इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म के लीड स्टार्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के साथ निर्देशक दीपक मिश्रा और लेखक अरुणाभ कुमार भी मौजूद रहे। दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स ने मीडिया से बातचीत की। इसी दौरान ‘ठुमक ठुमक’ गाने को भी रिलीज किया गया, जिसे वहां मौजूद मीडिया और मेहमानों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

भारतीय फोकलोर पर आधारित है ‘वन’
‘वन’ भारतीय लोककथाओं, रहस्य और अलौकिक शक्तियों को एक नए सिनेमाई अंदाज में पेश करती है। फिल्म की कहानी एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां सदियों पुरानी मान्यताओं का सामना सुपरनैचुरल ताकतों से होता है।फिल्म को पारंपरिक हॉरर या पौराणिक कहानियों से अलग रखने की कोशिश की गई है। इसमें भारतीय फोकलोर को मॉडर्न सिनेमाई ट्रीटमेंट के साथ बड़े पर्दे पर दिखाया गया है।

पहली बार साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ-तमन्ना
‘वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी फिल्म की कहानी में एक अहम इमोशनल कनेक्शन लेकर आती है। फिल्म के ट्रेलर में घने जंगल, रहस्यमयी घटनाएं, छिपे हुए राज, एक्शन और शानदार विजुअल्स की झलक देखने को मिली है। फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड, टीवीएफ और 11:11 प्रोडक्शन के साथ मिलकर प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है, जबकि निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है। फिल्म के निर्माता शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी हैं।

25 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
‘वन’ में रहस्य, रोमांच, एक्शन, हास्य और रोमांस को एक साथ पेश किया गया है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म को खास तौर पर बड़े पर्दे के अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘वन’ 25 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म अपने अनदेखे फोकलोर वर्ल्ड और सुपरनैचुरल कहानी के जरिए दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने की कोशिश करेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!