Edited By Prachi Sharma,Updated: 05 Oct, 2026 01:16 PM

Mohsin Khan Wedding : टीवी एक्टर मोहसिन खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक से घर-घर में मशहूर हुए मोहसिन ने अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ शादी कर ली है। दोनों ने लॉस एंजिलस में एक-दूसरे...
Mohsin Khan Wedding : टीवी एक्टर मोहसिन खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक से घर-घर में मशहूर हुए मोहसिन ने अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ शादी कर ली है। दोनों ने लॉस एंजिलस में एक-दूसरे का हाथ थामा। खास बात यह है कि मोहसिन ने अपनी शादी की कई तस्वीरें शेयर करने के बजाय फैंस के साथ सिर्फ एक खास झलक साझा की है।
अगस्त में हुई थी मोहसिन की सगाई
आपको बता दें कि अगस्त के महीने में अचानक उन्होंने सगाई कर के फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर तमन्ना के साथ सगाई की खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थीं। इसके बाद से ही फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे। अब आखिरकार 3 अक्टूबर को मोहसिन और तमन्ना ने शादी कर ली और दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के हमसफर बन गए।
मोहसिन ने अपनी पत्नी संग शेयर की तस्वीर
शादी के बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के संग एक तस्वीर शेयर की। जिसमें दोनों कपल डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर में लड़की की शक्ल नहीं दिख रही है। इसी के साथ मोहसिन ने एक कैप्शन भी लिखा है- “वो दिन माशाअल्लाह।”
बेहद सुन्दर लग रहे दोनों
इस खास मौके पर मोहसिन वाइट ब्लेजर और ब्लैक ट्रॉउज़र में काफी हैंडसम और स्टाइलिश दिखाई दिए। वहीं तमन्ना रस्ट गोल्ड शेड के खूबसूरत लहंगे में बेहद प्यारी लग रही थीं। उनके हाथों में सजी मेहंदी ने भी फैंस का ध्यान खींच लिया। कपल की इस एक तस्वीर पर ही फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उनकी जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं।