‘जन गण मन’ महारानी Elizabeth के सम्मान में लिखा था, इसे हटा देना चाहिए ...राष्ट्रगान को लेकर Mukesh Khanna ने दिया चौंकाने वाले बयान

Edited By Updated: 16 Aug, 2026 05:57 PM

mukesh khanna statement on jan gan man

Mukesh Khanna : शक्तिमान से घर-घर में पहचान बनाने वाले मुकेश खन्ना ने हाल ही में एक चौंकाने वाले बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान की जगह वंदे मातरम को अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि ‘जन गण मन’ महारानी एलिजाबेथ के सम्मान में लिखा गया था।...

Mukesh Khanna : शक्तिमान से घर-घर में पहचान बनाने वाले मुकेश खन्ना ने हाल ही में एक चौंकाने वाले बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान की जगह वंदे मातरम को अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि ‘जन गण मन’ महारानी एलिजाबेथ के सम्मान में लिखा गया था। मैंने तीन साल पहले ही कहा था कि ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान बनाया जाना चाहिए। ‘जन गण मन’ हमारे देश का राष्ट्रगान नहीं है। यह महारानी एलिजाबेथ के सम्मान में गाया गया गीत है। रवींद्रनाथ टैगोर ने उनकी तारीफ में यह गाना लिखा था,हमने इसे अपना लिया है। भाग्यविधाता, पंजाब, सिंह... ये शब्द हमारे नहीं हैं। ‘वंदे मातरम’ हमारा है, लता जी ने इसे बहुत खूबसूरती से गाया था। मेरी कल्याणजी-आनंदजी भाई के साथ मीटिंग हुई थी। मुझे इसे पढ़े हुए दो साल हो गए हैं। मैंने सात मिनट का ‘वंदे मातरम’ गाना रिकॉर्ड किया है जो यादगार बनना चाहिए।

 ‘जन गण मन’ को देश से हटा देना चाहिए 
उन्होंने आगे कहा, “और मैं चाहता हूं कि जल्द से जल्द हमारे देश से ‘जन गण मन’ को हटा दिया जाए। इसकी जगह ‘वंदे मातरम’ को लाया जाए और मोदी जी ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। अब हर स्कूल और हर कार्यक्रम में यह अनिवार्य है। सबसे पहले ‘वंदे मातरम’ गाया जाएगा और वह पूरा गाना, जिसके कुछ हिस्से बीच में हटा दिए गए थे। इसलिए मुझे खुशी है कि ‘वंदे मातरम’ को बढ़ावा मिल रहा है। मेरा गाना छह महीने में रिलीज हो जाएगा।

इससे पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान 
यह पहली बार नहीं है जब एक्टर ने कोई विवादित बयान दिया है। इससे पहले, उन्होंने कॉमेडियन समय रैना की कड़ी आलोचना की थी, जब समय ने अपने हालिया शो ‘स्टिल अलाइव’ में एक्टर-प्रोड्यूसर के 90 के दशक के मशहूर किरदार ‘शक्तिमान’ का मजाक उड़ाया था। मुकेश ने X (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर कहा कि समय को गधे पर बैठना चाहिए और उन्हें "कुत्ते की दुम" कहा। उनका यह बयान तब आया, जब समय ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बीच लाइमलाइट बटोरने की कोशिश करने वाले बेमतलब के लोगों  के बारे में बाकी थी। हालांकि, बाद में मुकेश खन्ना ने खुद उस कॉमेडियन के साथ एक अनपेक्षित विज्ञापन के लिए काम किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!