यूक्रेन में भारतीय अरबपति की फैक्ट्री पर अटैक; लक्ष्मी मित्तल का स्टील प्लांट रूसी मिसाइलों से तबाह, 2 की मौत और 14 घायल (Video)

Edited By Updated: 17 Aug, 2026 11:43 AM

russia hits indian billionaire s factory in ukraine as war spills in europe

यूक्रेन के क्रिवी रिह स्थित लक्ष्मी मित्तल की ArcelorMittal स्टील फैक्ट्री रूसी मिसाइल हमले की चपेट में आई। दो लोगों की मौत और 14 के घायल होने की खबर है। हमला यूक्रेन के रूस पर बड़े ड्रोन हमले के बाद हुआ। इस बीच रोमानिया ने भी अपने हवाई क्षेत्र में...

Moscow: रूस-यूक्रेन  युद्ध अब भयानक रूप धारण करता जा रहा है। दोनों देश  सिर्फ सीमा और सैन्य ठिकानों के अलावा एक-दूसरे के इलाकों में सैकड़ों किलोमीटर अंदर तक हमला कर रहे हैं। यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले के बाद रूस ने ऐसा पलटवार किया कि भारतीय मूल के अरबपति लक्ष्मी मित्तल की यूक्रेन स्थित विशाल स्टील फैक्ट्री भी इसकी चपेट में आ गई। मिसाइल हमले में दो लोगों की मौत और 14 कर्मचारियों के घायल होने की खबर है, जबकि प्लांट का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। रूस के हमले की चपेट में यूक्रेन के क्रिवी रिह स्थित ArcelorMittal Kryvyi Rih स्टील कॉम्प्लेक्स आया। यह यूक्रेन की सबसे बड़ी एकीकृत स्टील इकाइयों में से एक है और भारतीय मूल के अरबपति लक्ष्मी मित्तल की ArcelorMittal कंपनी से जुड़ा है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक रूसी मिसाइल हमले में प्लांट के ऊर्जा और ब्लास्ट-फर्नेस ऑपरेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण सुविधाओं को नुकसान पहुंचा। इसके चलते उत्पादन को आंशिक रूप से रोकना पड़ा। यह रूसी हमला ऐसे समय हुआ जब यूक्रेन ने रूस के भीतर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया था। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रातभर में 822 यूक्रेनी ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के अनुसार, करीब 600 ड्रोन मॉस्को की ओर बढ़ते हुए पाए गए, जिनमें से लगभग एक-तिहाई को मॉस्को क्षेत्र के ऊपर ही नष्ट कर दिया गया। मॉस्को क्षेत्र में एक यूक्रेनी ड्रोन के एक निजी घर से टकराने के बाद 83 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पोडॉल्स्क में रूस की बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी Wildberries के एक वेयरहाउस में भी आग लग गई।

 

 
रूस के रोस्तोव क्षेत्र में भी यूक्रेनी ड्रोन हमले की खबर है। स्थानीय गवर्नर के मुताबिक, तीन शहरों को निशाना बनाकर किए गए हमले में पांच लोगों की मौत हुई। बताया गया कि इस हमले में 150 से ज्यादा ड्रोन शामिल थे। कई घरों और एक रेलवे स्टेशन को नुकसान पहुंचा और जंगल में भी आग लग गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के मुताबिक, रूसी ड्रोन और मिसाइलों ने कई इलाकों को निशाना बनाया। क्रिवी रिह के अलावा जापोरिज्जिया, सूमी और डोनेत्स्क में भी हमले हुए। कीव में रूसी हमलों के कारण कई जगह आग लग गई और छह लोग घायल हुए।

 

 

शहर के एक बड़े बुक मार्केट में भी आग लगने की जानकारी सामने आई। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके हमलों का निशाना क्रिवी रिह का मेटलर्जिकल प्लांट और कीव के कई सैन्य-औद्योगिक ठिकाने थे। जेलेंस्की ने दावा किया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान यूक्रेन के शहरों पर 1,550 से ज्यादा ड्रोन, करीब 1,560 गाइडेड बम और 62 मिसाइलें दागी गईं। यूक्रेन लगातार पश्चिमी देशों से अतिरिक्त एयर डिफेंस सिस्टम और इंटरसेप्टर की मांग कर रहा है, ताकि रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोका जा सके।रूस और यूक्रेन के बीच जमीनी मोर्चे पर लंबे समय से संघर्ष जारी है, लेकिन अब दोनों देशों ने एक-दूसरे के काफी अंदर तक लंबी दूरी के हमलों को तेज कर दिया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!