Stock Market Astrology: सिंह राशि में बनी सूर्य और केतु की युति, बाजार में रहेगा उतार-चढ़ाव

Edited By Updated: 17 Aug, 2026 07:55 AM

stock market astrology

​​​​​​​Stock Market Astrology: 14 अगस्त को बाजार बंद होने के बाद 15 अगस्त को बुध कर्क राशि में अस्त हो गए हैं। जबकि 17 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में आकर केतु के साथ युति करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही कर्क राशि में बना सूर्य, बुध और गुरु का...

Stock Market Astrology: 14 अगस्त को बाजार बंद होने के बाद 15 अगस्त को बुध कर्क राशि में अस्त हो गए हैं। जबकि 17 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में आकर केतु के साथ युति करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही कर्क राशि में बना सूर्य, बुध और गुरु का त्रिग्रही योग टूट जाएगा। इसके अलावा 18 अगस्त को गुरु बुध के अश्लेषा नक्षत्र में आ जाएंगे। इसी बीच इस सप्ताह कन्या राशि में गोचर कर रहे शुक्र मीन राशि में गोचर कर रहे वक्री शनि के बिलकुल सामने 180 डिग्री के एक्सिस पर आ जाएंगे। कुल मिला कर ग्रह स्थिति बाजार के उतार-चढ़ाव के बाद नेगेटिव रहने के संकेत दे रही है, लिहाजा इस सप्ताह कोई भी बड़ा ट्रेड लेने और ट्रेड को लंबा खिंचने देने से बचना चाहिए। 

17 अगस्त को बाजार खुलने से पहले सूर्य सिंह राशि में गोचर करेंगे और बुध अस्त हो चुके होंगे, लिहाजा बाजार में शुरूआत अस्थिरता के साथ होगी। चन्द्रमा का गोचर इस दिन कन्या राशि में शुक्र के साथ होगा और चन्द्रमा मंगल के चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। सुबह 10.03 बजे चन्द्रमा चित्रा का दूसरे चरण में गोचर करेंगे और इस समय के इर्द-गिर्द बाजार का रुख तय होगा, लिहाजा इस दिन कोई भी पोजीशन 10 बजे के बाद लेना फायदेमंद रहेगा। इस दिन हमें डिफैन्स के अलावा बैंकिंग, एन.बी.एफ.सी. सैक्टर और लार्ज कैप की कंपनियों के शेयरों में अच्छा मूव देखने को मिल सकता है। 

18 अगस्त को चन्द्रमा स्वाति नक्षत्र में तुला राशि में गोचर करेंगे और बुध और गुरु के केंद्र में रहेंगे। बाजार की शुरूआत अस्थिरता के साथ होगी और यह अस्थिरता पूरा दिन जारी रह सकती है। 11.21 बजे चन्द्रमा स्वाति के दूसरे चरण में गोचर करेंगे, इसके बाद हमें बाजार में उतार-चढ़ाव ज्यादा गहराता हुआ नजर आ सकता है, लिहाजा इस दौरान अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें। इस दिन हमें लिकर कंपनियों के शेयरों के अलावा डिफैन्स, फार्मा, आई.टी., आयल और एयरलाइन्स से संबंधित सैक्टर्स के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।  

19 अगस्त को बाजार खुलने से पहले गुरु अश्लेषा नक्षत्र में आ जाएंगे और यहीं से बाजारों का रुख पलटने की शुरूआत हो सकती है और हमें बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है। चन्द्रमा गुरु के विशाखा नक्षत्र में तुला राशि में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार शुरूआत में अस्थिर होगा। दोपहर 1.18 बजे चन्द्रमा विशाखा नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करेंगे, लिहाजा इस दौरान अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें। दूसरे हॉफ में बाजार में ज्यादा एक्शन देखने को मिल सकता है। इस दिन बैंकिंग, एन.बी.एफ.सी., कैपिटल मार्कीट से जुड़े शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।  

20 अगस्त को चन्द्रमा वृश्चिक राशि में शनि के अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत अस्थिरता के साथ होगी। इस दिन बाजार खुलने पर 10.27 तक इंतजार करने की रणनीति ठीक रह सकती है क्योंकि इसी समय पर चन्द्रमा अनुराधा नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे और बाजार का रुख यहीं से तय होगा। इस दिन हमें मैटल के अलावा इंफ्रा, मशीन टूल से संबंधित सैक्टर्स के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।  

21 अगस्त को चन्द्रमा वृश्चिक राशि में शनि के अनुराधा नक्षत्र में चौथे चरण में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत अस्थिरता के साथ होगी लेकिन 11.52 बजे चन्द्रमा के ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर के साथ ही बाजार का रुख पलट सकता है और बाजार में रिकवरी संभव है। इस दौरान मैटल सैक्टर के अलावा आई.टी., बैंकिंग, एन.बी.एफ.सी. सैक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।    

Astro Naresh
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!