Edited By Prachi Sharma,Updated: 03 Apr, 2026 04:44 PM

Neha Malik : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेंसेशन नेहा मलिक एक बार फिर अपनी बोल्ड अदाओं को लेकर सुर्खियों में हैं। नेहा अपनी फिटनेस और ग्लैमरस लुक के लिए पहचानी जाती हैं, लेकिन हाल ही में उनकी ब्लैक ड्रेस वाली...
Neha Malik : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेंसेशन नेहा मलिक एक बार फिर अपनी बोल्ड अदाओं को लेकर सुर्खियों में हैं। नेहा अपनी फिटनेस और ग्लैमरस लुक के लिए पहचानी जाती हैं, लेकिन हाल ही में उनकी ब्लैक ड्रेस वाली तस्वीरों ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। उनकी इन लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर फैंस अपनी सुध-बुध खो बैठे हैं और कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
कातिलाना अंदाज और बोल्ड लुक
नेहा मलिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह एक रिवीलिंग और बेहद स्टाइलिश ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में नेहा का कर्वी फिगर पूरी तरह से फ्लॉन्ट हो रहा है। उन्होंने अपने इस लुक को मिनिमल ज्वेलरी और ग्लोइंग मेकअप के साथ पूरा किया है। उनकी बिखरी जुल्फें और कैमरे की तरफ देखने का उनका बेबाक अंदाज फैंस को घायल करने के लिए काफी है।

फिगर देख फैंस हुए बेकाबू
नेहा अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं और इन तस्वीरों में उनकी मेहनत साफ झलक रही है। उनकी टोन्ड बॉडी और परफेक्ट कर्व्स ने नेटिजन्स को उनका दीवाना बना दिया है। तस्वीरों के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कोई उन्हें "ब्लैक मैजिक" कह रहा है, तो कोई उन्हें इंटरनेट की सबसे हॉट दीवा बता रहा है।

प्रशंसकों का कहना है कि नेहा मलिक हर बार अपने फैशन सेंस से सबको चौंका देती हैं, लेकिन इस बार उनका यह बोल्ड अवतार पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग
नेहा मलिक की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी हर पोस्ट कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाती है। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं जो उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। नेहा भी अपने फैंस को निराश नहीं करतीं और अक्सर अपने फोटोशूट्स, वर्कआउट वीडियो और वेकेशन की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
