पराग देसाई PR पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2022 के खिताब से हुए सम्मानित

Edited By Updated: 28 Jan, 2023 04:34 PM

parag desai bags the title of pr personality of the year for 2022

यूनिवर्सल कम्युनिकेशंस के सीईओ पराग देसाई को पिछले 25 वर्षों से मनोरंजन पीआर के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। यूनिवर्सल कम्युनिकेशंस के सीईओ पराग देसाई को पिछले 25 वर्षों से मनोरंजन पीआर के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। पराग देसाई को एंटरटेनमेंट पीआर के सबसे श्रेष्ठ व्यक्तियों में एक माना जाता है।   

कई फिल्मों का किया है प्रमोशन  
साल 2022 पराग देसाई और उनकी कंपनी के लिए महत्वपूर्ण सालों में से एक रहा है। इस साल उन्होंने गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र, भूल भुलैया 2, PS1, दृश्यम 2, सर्कस और कई अन्य फिल्मों के लिए जबरदस्त पीआर मार्केटिंग की है। फिल्मों में उनके अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए अर्बन अवार्ड्स ने पराग देसाई को 'पीआर पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2022' से सम्मानित किया है। बता दें कि देसाई ने गोलमाल, सिंघम, धमाल जैसी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी का भी प्रमोशन किया है।

गौरतलब है कि उनकी कंपनी भारत में कई हॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन कैंपेन में भी सबसे आगे है। फिल्मों के साथ-साथ, पराग देसाई मेगा सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, निर्देशक रोहित शेट्टी, तापसी पन्नू, सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा ,सनी सिंह, संजना सांघी और अन्य जैसे प्रसिद्ध अभिनेताओं के पीआर को भी संभाल रहे हैं। साल 2022 के बाद पराग देसाई और उनकी कंपनी के लिए बेहद शानदार रहा है। वहीं इस साल भी उनके पास कई फिल्मों के प्रोजेक्ट्स हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!