'द केरल स्टोरी 2' पर बोली प्रियंका गांधी: बेहतर होगा शांति और प्रेम को बढ़ावा देने वाली फिल्में बनें

Edited By Updated: 27 Feb, 2026 03:51 PM

it would be better to make films that promote peace priyanka gandhi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने फिल्म 'द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड' से जुड़े विवाद को लेकर शुक्रवार को कहा कि लोगों को खुद को अभिव्यक्त करने की अनुमति दी जानी चाहिए, लेकिन बेहतर होगा कि ऐसी चीजें बनाएं जो लोगों को खुशी दें और शांति, प्रेम...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने फिल्म 'द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड' से जुड़े विवाद को लेकर शुक्रवार को कहा कि लोगों को खुद को अभिव्यक्त करने की अनुमति दी जानी चाहिए, लेकिन बेहतर होगा कि ऐसी चीजें बनाएं जो लोगों को खुशी दें और शांति, प्रेम और कल्याण को बढ़ावा दें। वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाद्रा ने फिल्म से जुड़े सवाल पर संवाददाताओं से कहा, "सबसे पहले, मुझे लगता है कि लोगों को खुद को अभिव्यक्त करने की अनुमति दी जानी चाहिए, लेकिन साथ ही ऐसे माहौल में जो एक-दूसरे के प्रति इस तरह की बयानबाजी, गुस्से और नफरत से भरा होता जा रहा है, रचनात्मक रूप से ऐसी चीजें बनाना बेहतर है जो खुशी दें और लोगों के बीच शांति, प्रेम और कल्याण को बढ़ावा दें।''

PunjabKesari

कांग्रेस सांसद ने कहा कि वायनाड में भूस्खलन की घटना के बाद सभी ने एक-दूसरे की मदद की और अपने धर्म या जाति की परवाह किए बिना ऐसा करना जारी रखा है। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि यह वह भावना है जो वास्तव में भारत का सार और केरल की भावना है और यही इसके बारे में बहुत सुंदर है।" केरल उच्च न्यायालय ने 'द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड' के प्रदर्शन पर बृहस्पतिवार को अंतरिम रोक लगा दी और कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि फिल्म का प्रमाणन करते समय सेंसर बोर्ड ने विवेक का इस्तेमाल नहीं किया। बाद में फिल्म के निर्माता ने इस फैसले को उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ के समक्ष चुनौती दी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!