6 महीने में मर जाता ... Ram Kapoor ने 'Lock Upp 2' में रीविल किया अपना आखिरी सीक्रेट, बताया- मैं Monster बन गया था

Edited By Updated: 02 Aug, 2026 04:16 PM

ram kapoor

Ram Kapoor  Secret : हाल में रिलीज हुए लॉकअप के एपिसोड काफी कुछ देखने को मिला। जजमेंट डे के  दौरान राम कपूर और आकांक्षा चौधरी ने अपने जीवन से जुड़े आखिरी सीक्रेट साझा किए। इस दौरान टीवी के लोकप्रिय अभिनेता राम कपूर ने अपनी निजी जिंदगी का ऐसा राज...

Ram Kapoor  Secret : हाल में रिलीज हुए लॉकअप के एपिसोड काफी कुछ देखने को मिला। जजमेंट डे के  दौरान राम कपूर और आकांक्षा चौधरी ने अपने जीवन से जुड़े आखिरी सीक्रेट साझा किए। इस दौरान टीवी के लोकप्रिय अभिनेता राम कपूर ने अपनी निजी जिंदगी का ऐसा राज खोला, जिसके बारे में उनकी पत्नी गौतमी कपूर भी अनजान थीं। उन्होंने बताया कि बड़े अच्छे लगते हैं की शूटिंग के दौरान वह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और शराब की लत का भी शिकार हो गए थे। वहीं, शो से बाहर होने से पहले आकांक्षा चौधरी ने भी अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज सबके सामने रखा, जिसे सुनकर शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने उनकी हिम्मत भी जमकर सराहना की। 

राम कपूर ने किया रिवील किया अपना आखिरी सच 
राम कपूर ने शो में अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर का जिक्र किया, जिसने उन्हें पूरी तरह बदलकर रख दिया। उन्होंने बताया कि  बड़े अच्छे लगते हैं की जबरदस्त सफलता के समय उनका वजन काफी बढ़ गया था। हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि डॉक्टरों ने साफ़ कह दिया था कि अगर उन्होंने अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दिया तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। वह डायबिटीज से जूझ रहे थे और रोजाना तीन बार इंसुलिन लेना पड़ता था। इसके बावजूद उन्होंने डॉक्टरों की सलाह को गंभीरता से नहीं लिया क्योंकि उन्हें लगता था कि दर्शक उन्हें उनके उसी लुक में पसंद करते हैं। 

इसी बीच राम कपूर ने बताया कि- उस समय में उनका शुगर लेवल 400 से 600 के बीच पहुंच जाता था और उनकी हालत बेहद खराब हो चुकी थी। उन्होंने कहा की अगर हालात ऐसे ही बने रहते तो शायद वह ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह पाते। उन्होंने यह भी माना की उस समय उनका व्यवहार पूरी तरह बदल गया था। वह शूटिंग पर घंटों देरी से पहुंचते थे, सेट पर शराब पीते थे और लोगों के साथ गलत तरीके से पेश आते थे। राम ने कहा कि वह खुद को उस वक्त एक अलग ही इंसान महसूस करते थे और आज उस दौर को याद कर उन्हें काफी शर्म आती थी। 

उन्होंने बताया कि बच्चों के बाद उनके जीवन में काफी बदलाव आ गया। परिवार की जिम्मेदारी की वजह से उनके अंदर खुद से अपने जीवन को सुधराने की आवाज आई। इसके बाद से ही उन्होंने फैसला कर लिया कि वो अपने जीवन को बदल देंगे और आपके सामने ही है। राम कपूर अपने अपने परिवार के साथ सखुशहाल जीवन बिता रहे हैं। 

शराब की वजह से बंद हुआ था बड़े अच्छे लगते हैं
इसी के साथ राम कपूर ने बताया इसकी वजह से मेरी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ मेरी प्रोफेशनल लाइफ भी काफी खराब हो गई थी। उन्होंने स्वीकार किया कि उस समय वह अक्सर शूटिंग पर कई घंटों की देरी से पहुंचते थे, इसी के साथ उनका साथ में काम करने वालों के साथ भी व्यव्हार भी ठीक नहीं था। सेट पर शराब पीने की वजह से उनका असर जीवन पर पड़ने लगा और इन्हीं आदतों की वजह से बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल भी बंद हो गया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!