Edited By Prachi Sharma,Updated: 28 Jul, 2026 12:13 PM

Ram Kapoor in Lock Upp 2 : इन दिनों ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो लॉकअप 2 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अभिनेता रितेश देखमुख द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में हर नए एपिसोड के साथ कोई न कोई चौंकाने वाला खुलासा देखने को मिल रहा है।
Ram Kapoor in Lock Upp 2 : इन दिनों ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो लॉकअप 2 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अभिनेता रितेश देखमुख द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में हर नए एपिसोड के साथ कोई न कोई चौंकाने वाला खुलासा देखने को मिल रहा है। खासकर टीवी अभिनेता राम कपूर अपने बेबाक बयानों की वजह से लगातार चर्चा में हैं।
हाल ही में प्रसारित एपिसोड में राम कपूर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने दावा किया कि एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने अपने ही पिता की मौत की साजिश रचने की योजना बनाई थी। आखिर इसके पीछे कटा वजह थी ओट उन्होंने ऐसा क्यों कहा, आइए जानते हैं।
अपने पिता की मौत की प्लानिंग की थी: राम कपूर
एकता कपूर के इस शो में यदि किसी ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी है तो वो हैं राम कपूर। इस शो में उन्होंने अपने जीवन में ऐसे-ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्हें सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। अब फिर से हाल ही में राम कपूर ने कुछ ऐसी बाते बताई, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद अपने पिता की मौत को लेकर एक कठिन फैसला लेने की योजना बनाई थी। उन्होंने यह भी कहा कि इसी वजह से उनकी मां और बहन आज भी उनसे बात नहीं करतीं।
शो में राम कपूर ने बताया कि मेरे पिता 73 साल के थे, जब उन्हें दूसरी बार पैंक्रियाज का कैंसर हुआ। उस समय कोविड-19 महामारी का दौर था। वह असहनीय दर्द से गुजर रहे थे और इस उम्र में दोबारा इलाज कराने के पक्ष में नहीं थे। तभी एक दिन मेरी पत्नी गौतमी का फोन आया। उन्होंने कहा कि पापा आपसे बात करना चाहते हैं।

राम कपूर ने आगे बताया कि उनके पिता ने उनसे कहा था, बेटा, मैं अब इस असहनीय दर्द के साथ नहीं जीना चाहता। मैं इस दुनिया से विदा लेना चाहता हूं और चाहता हूं कि तुम इसमें मेरा साथ दो। इस बारे में घर के बाकी लोगों को कुछ भी पता नहीं चलेगा, यह बात सिर्फ हमारे बीच रहेगी।
राम ने बताया कि उन्होंने अपने पिता की इस बात की मानने से साफ़ इनकार कर दिया। उन्होंने जवाब दिया, मैं ऐसा नहीं कर सकता। अगर कोई फैसला लेना है तो वह आपको खुद ही लेना होगा। इसके बाद उनके पिता आईसीयू में भर्ती रहे। परिवार के सभी लोगों को लग रहा था कि उनका इलाज चल रहा है ओट वह धीरे-धीरे ठीक हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आखिरकार उन्होंने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

पिता को याद कर इमोशनल हुए राम
अपने पिता से जुड़ी इस दर्दनाक घटना को याद करते हुए राम कपूर खुद को संभाल नहीं पाए और उनकी आंखें नम हो गईं। वह भावुक होकर अपनी भावनाएं जाहिर करने लगे। उन्हें इस हालत में देखकर 'लॉक अप 2' के बाकी कंटेस्टेंट्स उनके पास पहुंचे, उनका हौसला बढ़ाया और मुश्किल वक्त में उन्हें भावनात्मक सहारा दिया।