Don 3 विवाद के बीच Ranveer Singh का बड़ा फैसला, 18 महीने तक मीडिया से बनाए रखेंगे दूरी, नहीं देंगे कोई इंटरव्यू !

Edited By Updated: 19 Jun, 2026 02:18 PM

ranveer singh don 3 controversy

Ranveer Singh Controversy : धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर सिंह एक ऐसी कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं, जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। बता दें कि रणवीर सिंह ने डॉन 3 की शूटिंग से 3 हफ्ते पहले ही इससे पल्ला झाड़ लिया, उनकी इस हरकत की वजह से फरहान...

Ranveer Singh Controversy : धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर सिंह एक ऐसी कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं, जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। बता दें कि रणवीर सिंह ने डॉन 3 की शूटिंग से 3 हफ्ते पहले ही इससे पल्ला झाड़ लिया, उनकी इस हरकत की वजह से फरहान अख्तर को बड़ा एक्शन लेना पड़ा। अब फिर से इस मामले को लेकर एक बड़ा ट्विस्ट आया है। हालांकि जब ये विवाद शुरू हुआ तो तब भी रणवीर सिंह ने इससे जुड़ी कोई सफाई नहीं दी लेकिन खबरों के मुताबिक रणवीर सिंह अब इस मुद्दे को लेकर कोई बात नहीं करेंगे और अगले 18 महीने तक मीडिया से दूरी बनाए रखेंगे। 

18 महीनों तक मीडिया से दूर रहेंगे रणवीर सिंह 
फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक ट्रेड जर्नलिस्ट ने बताया कि, उन्होंने हाल ही में रणवीर सिंह से मुलाकात की और एक्टर ने यह साफ़ कह दिया है कि अगले 18 महीने तक वो इस मुद्दे को लेकर कोई बात नहीं करेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि इस दौरान वो मीडिया से भी दूरी बनाए रखेंगे और न ही किसी कोई इंटरव्यू देंगे। 

Ranveer Singh Don 3 Controversy

क्या था डॉन 3 विवाद ?
डॉन 3 विवाद की शुरुआत जब हुई जब रणवीर सिंह ने फिल्म की शूटिंग से कुछ समय पहले ही इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया। इसके बाद फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर ने बताया कि इस वजह से उन्हें बहुत करोड़ो का नुकसान हुआ है। इसके बाद फरहान ने रणवीर सिंह पर बड़ा एक्शन लिया और  Federation of Western India Cine Employees में उनकी शिकायत दर्ज कर दी। इस वजह से इंडस्ट्री में बहुत विवाद खड़ा हो गया था। 

Ranveer Singh Don 3 Controversy

जल्द आएगी रणवीर सिंह की प्रलय 
आपको बता दें कि रणवीर सिंह फ़िलहाल अभी अपनी आने वाली फिल्म प्रलय को लेकर काफी बिजी हैं और यह फिल्म पोस्ट-अपोकैल्पिक जॉम्बी थ्रिलर होगी।  फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे जय मेहता इस फिल्म की डोर संभालेंगे। खास बात यह है कि बड़े पर्दे पर जय की यह पहली फिल्म होने वाली है। इससे पहले उन्होंने स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी का भी डायरेक्शन किया था और इस सीरीज ने बहुत कम समय में खूब लोकप्रियता हासिल की थी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!