‘धुरंधर द रिवेंज’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 18 अक्टूबर को, स्टार गोल्ड पर देखें फिल्म

Edited By Updated: 14 Oct, 2026 02:28 PM

dhurandhar the revenge world tv premiere star gold

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 18 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे स्टार गोल्ड पर होगा। दशहरे के मौके पर दर्शक इस फिल्म का घर बैठे लुत्फ उठा सकेंगे।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 18 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे स्टार गोल्ड पर होगा। दशहरे के मौके पर दर्शक इस फिल्म का घर बैठे लुत्फ उठा सकेंगे। यह प्रीमियर ‘धुरंधर’ के शानदार टीवी प्रदर्शन के बाद हो रहा है, जिसने महज चार घंटे में 5.3 करोड़ दर्शकों तक पहुंच बनाई थी।

एक्शन और सस्पेंस से भरपूर होगी कहानी
जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी ‘धुरंधर द रिवेंज’ को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म ‘धुरंधर’ की कहानी को आगे बढ़ाती है, जिसमें एक्शन, साजिश और हाई-स्टेक्स ड्रामा देखने को मिलेगा।

जियोस्टार ने टीवी प्रीमियर को लेकर कही ये बात
जियोस्टार के प्रवक्ता के मुताबिक, ‘धुरंधर’ के टीवी प्रीमियर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। अब ‘धुरंधर द रिवेंज’ के जरिए फ्रेंचाइजी का अगला अध्याय देशभर के घरों तक पहुंचाया जाएगा। फिल्म में दमदार परफॉर्मेंस, एक्शन और ड्रामा के साथ बड़े पर्दे जैसा अनुभव देने की कोशिश की गई है।

इन कलाकारों ने निभाई अहम भूमिका
फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने किया है, जबकि इसका संगीत शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है। अब टीवी दर्शकों को इस एक्शन-ड्रामा फिल्म को घर बैठे देखने का मौका मिलेगा। ‘धुरंधर द रिवेंज’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 18 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे, सिर्फ स्टार गोल्ड पर होगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!