Edited By Prachi Sharma,Updated: 17 Jun, 2026 12:50 PM

Sambhavna Seth Twins Baby : 10 साल के लम्बे इन्तजार के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस सम्भावना सेठ आखिरकार मां बन ही गई हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने जुड़वा बच्चों की खुशखबरी शेयर की थी। आपको बता दें कि सम्भावना सेठ जुड़वा बच्चों की मां...
Sambhavna Seth Twins Baby : 10 साल के लम्बे इन्तजार के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस सम्भावना सेठ आखिरकार मां बन ही गई हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने जुड़वा बच्चों की खुशखबरी शेयर की थी। आपको बता दें कि सम्भावना सेठ जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं, एक बेटी और और एक बेटा। सरोगेसी के जरिए सम्भावना को मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके बाद अब हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नन्हे राजकुमार की झलक शेयर की है।
संभावना सेठ ने पहली बार शेयर की अपने बेटे की झलक
सम्भावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने हमेशा अपने फैंस के साथ माता-पिता बनने के सफर की मुश्किलों को खुलकर साझा किया है। करीब 10 साल तक चले इस संगर्ष में उन्हें कई बात असफल IVF प्रक्रियाओं और दर्दनाक मिसकैरेज का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस साल जून की शुरुआत में उनका लम्बे समय से देखा गया सपना आखिरकार सच हो गया और उनके घर खुशियों ने दस्तक दे दी।
जुड़वां बच्चों के जन्म के करीब एक हफ्ते बाद इस कपल ने पहली बार अपने बेटे की प्यारी झलक फैंस के साथ शेयर की। पहली तस्वीर में नवजात के नन्हे-नन्हे पैर नजर आ रहे हैं, जिन्हें सम्भावना और अविनाश प्यार से अपने हाथों में थामे हुए हैं।
इसी के साथ उन्होंने दूसरी तस्वीर भी शेयर की हैं, जिसमें उनके बेटे ने अविनाश यानि अपने पिता की ऊँगली पकड़ी हुई है।

इसी के साथ सम्भावना ने भ्यूत प्यारा और इमोशनल कैप्शन भी लिखा है- मेरा नन्हा राजकुमार।
पिछले सप्ताह इस कपल ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को बताया कि वे सरोगेसी के माध्यम से जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने हैं। इस खास मौके पर संभावना ने कई भावुक तस्वीरों का एक कैरोसेल पोस्ट किया, जिसमें उनकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल कैद थे। तस्वीरों की शुरुआत एक बेहद प्यारी फोटो से होती है, जिसमें संभावना अपने नवजात जुड़वां बच्चों को सीने से लगाकर खुशी से मुस्कुराती नजर आ रही हैं। यह पल उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा था।