'मेरे साथ जो हुआ, वो डरावना था...' Sambhavna Seth ने पुलिस स्टेशन में बिताई पूरी रात, जानें क्या हुआ ऐसा ?

Edited By Updated: 30 Jul, 2026 05:05 PM

sambhavna seth

Sambhavna Seth : हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस सम्भावना सेठ अपने जुड़वा बच्चों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। शादी के 10 साल बाद उन्हें मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। रोज वो सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को जीवन की अपडेट देती रहती हैं और हाल...

Sambhavna Seth : हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस सम्भावना सेठ अपने जुड़वा बच्चों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। शादी के 10 साल बाद उन्हें मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। रोज वो सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को जीवन की अपडेट देती रहती हैं और हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी वजह से हर कोई परेशान हो गया है। आपको बता दें कि सम्भावना सेठ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के बताया कि उन्होंने बीती पूरी रात पुलिस स्टेशन में बिताई है और यह पूरा मामला उनकी हाउस हेल्प से जुड़ा है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला ? 

संभावना ने लिखा कि -
कल रात जो हुआ, उसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी। हमने पूरी रात पुलिस स्टेशन में बिताई और यह सब हमारे घर में काम करने वाली हाउस हेल्प से जुड़ा है। आखिरकार एफआईआर दर्ज हो गई है। जब हमें खुद को संभालने के लिए थोड़ा समय मिल जाएगा, तो हम कल अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बारे में बात करेंगे।’

 Sambhavna Seth

इसके बाद से हर कोई बस इसी परेशानी में है कि ऐसा क्या होगा। उन सब की परेशानी को दूर करने के लिए संभावना ने फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है-


हम एक जरूरी काम के बीच में हैं। वीडियो अपलोड होने में अभी 2 घंटे और लगेंगे। इस बीच बस आपको बताना चाहते हैं कि हम और गुड़िया सुरक्षित हैं। लेकिन यह गुड़िया से जुड़ा मामला है, इसलिए वीडियो का इंतजार करें। हम दोषियों को नहीं छोड़ेंगे।’ 

 Sambhavna Seth

45 की उम्र में मां बनी संभावना सेठ 
आपको बता दें कि शादी के 10 साल बाद सम्भावना को मां बनने का मौका मिला। सरोगेसी के जरिए उन्होंने अपने घर जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। उनकी इस खुशखबरी को सुनने के बाद उनके फैंस भी काफी खुश हैं। अगर उनके काम की बात की जाए तो वैसे तो एक डांसर हैं लेकिन फ़िलहाल वो यूट्यूब पर अपने व्लॉग बनाती हैं। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!