11 साल बाद Shilpa Shinde ने कबूला बड़ा सच, बोलीं- भाभीजी घर पर हैं प्रोड्यूसर पर लगाया था झूठा Sexual Harassment Case

Edited By Updated: 02 Jun, 2026 03:28 PM

shilpa shinde tv controversy

Shilpa Shinde Sexual Harassment Case : आए दिन कोई न कोई ऐसा ब्यान सामने आता-रहता है, जिसकी वजह से हर जगह तूफ़ान मच जाता है। हाल ही में भाभी जी घर पर है में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाले शिल्पा शिंदे ने इतना बड़ा ब्यान दिया है, जिसकी वजह से हर जगह...

Shilpa Shinde Sexual Harassment Case : आए दिन कोई न कोई ऐसा ब्यान सामने आता-रहता है, जिसकी वजह से हर जगह तूफ़ान मच जाता है। हाल ही में भाभी जी घर पर है में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाले शिल्पा शिंदे ने इतना बड़ा ब्यान दिया है, जिसकी वजह से हर जगह खलबली मच गई है। शो को छोड़ने के बाद उन्होंने अपने प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस किया है, इसी पर शिल्पा शिंदे ने यह खुद कबूला था कि यह पूरी तरह सच नहीं है। 

हर्ष और भारती के पॉडकास्ट में पहुंची शिल्पा शिंदे 
हाल ही में शिल्पा शिंदे हर्ष और भारती के पॉडकास्ट में पहुंची, वहां जाकर उन्होंने ऐसी बातें कबूल की, जिन्हे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। इसी के साथ वो काफी भावुक नजर आईं। शिल्पा शिंदे ने बताया कि जब भाभी जी घर पर है शो हिट हुआ इसके बाद उनके और प्रोड्यसर के बीच रिश्ते खराब होने शुरू हो गए और इसी बीच उनके ऊपर दवाब बनाया गया कि ऐसा कॉन्ट्रैक्ट साइन करें कि वो कहीं और जाकर काम न कर सकें। 

Shilpa Shinde TV Controversy

इसके बाद शिल्पा ने बताया कि जब उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया तो उनको बहुत बार डराने-धमकाने की कोशिश की गई और कहा अगर तुमने हमारी बात नहीं मानी तो हम तुम्हे किसी भी जगह काम करने लायक नहीं छोड़ेंगे। 

पहले ही बना लिया था शो से हटाने का प्लान 
इसी के साथ शिल्पा ने बताया कि उन्होंने मेरा 10 दिनों का शूट दो दिन में ही खत्म कर दिया। इतना ही नहीं उस दौरान मुझे छुट्टियां देने से भी मना कर दिया और अखबार में भी यह छाप दिया कि मुझे शो से निकाल दिया गया है। 

Shilpa Shinde TV Controversy

मिलने लगे 20 करोड़ के लीगल नोटिस 
बात सिर्फ यहां खत्म नहीं हुआ शिल्पा ने बताया कि इसके बाद मुझे करोड़ों रुपए के नोटिस मिलने गए। यह सब जानबूझ कर मुझे तोड़ने के लिए किया जा रहा है, अगर मैं मजबूत न होती तो बहुत बुरी तरह से टूट जाती। मुझे उस समय ऐसा लग रहा था कि मेरी दुनियां खत्म हो गई है। 

खुद को बचाने के लिए शिल्पा ने लगाया झूठा इल्जाम 
इसी बीच शिल्पा ने इमोशनल होते हुए बताया कि मैंने 11 साल पहले अपने प्रोडूसर पर झूठा सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस किया था।  इसी के साथ उन्होंने बताया कि यह फैसला उन्होंने मजबूरी में लेना पड़ा। मैंने शो छोड़ दिया था लेकिन फिर भी वो लोग मेरे पीछे पड़े हुए थे। 

दोनों पक्षों के बीच हुआ समझौता 
इसके बाद शिल्पा ने बताया कि बहुत समय बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता किया गया और कहा कि आज के बाद दोनों एक-दूसरे के खिलाफ मीडिया के सामने कोई ब्यान नहीं देंगे। 
 

Shilpa Shinde TV Controversy

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!