क्या सच में Harshad Chopda की दुल्हन बनेंगी Shivangi Joshi ? Lock Upp 2 शो में हुआ कुछ ऐसा कि उड़ने लगीं शादी की खबरें !

Edited By Updated: 02 Aug, 2026 06:03 PM

shivangi joshi and harshad chopda marriage rumors

Shivangi Joshi and Harshad Chopda marriage rumors : नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' धीरे-धोरे अपने ग्रैंड फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में शो को और भावुक बनाने के लिए मेकर्स लगातार कंटेस्टेंट्स के परिवार के सदस्यों को मंच पर बुला रहे हैं।

Shivangi Joshi and Harshad Chopda marriage rumors : नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' धीरे-धोरे अपने ग्रैंड फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में शो को और भावुक बनाने के लिए मेकर्स लगातार कंटेस्टेंट्स के परिवार के सदस्यों को मंच पर बुला रहे हैं। हाल ही में अभिनेता हर्षद चोपड़ा के पिता ने शो में एंट्री की, जिससे माहौल काफी भावुक हो गया। हालांकि, इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हुई जब शिवांगी जोशी ने हर्षद के पिता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पे दोनों के रिश्ते और शादी की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। 

शो में हर्षद के पिता की हुई एंट्री 
शो में अपने पिता को सामने देखकर हर्षद चोपड़ा काफी भावुक हो गए। उन्होंने उन्हें गले लगाया और बताया की जिंदगी में ऐसा मौका बहुत कम आया है, जब उन्होंने अपने पिता को लगे लगाया हो। हर्षद ने कहा की उनके पिता ने हमेशा मां और पिता, दोनों की जिम्मेदारियां अकेले निभाईं। उन्होंने पूरे परिवार की देखभाल की, घर की जिम्मेदारियों संभालीं और हर मुश्किल समय में परिवार का मजबूत सहारा बने रहे। अपने पिता के संघर्ष और त्याग का जिक्र करते हुए हर्षद की आंखें भर आईं और वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। 

शिवांगी की इस हरकत ने खींचा सबका ध्यान 
इसके बाद शो में कुछ ऐसा हुआ कि सबका ध्यान शिवांगी की तरफ खिंचा चला आ गया। हुआ कुछ ऐसा कि जैसे ही हर्षद के पिता सामने आए तो शिवांगी ने पैर छूते हुए आशीर्वाद लिया। उनके इस अंदाज ने सबको उनकी तरफ आकर्षित कर लिया। 

उड़ने लगीं शादी की खबरें 
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई उसके बाद से ही हर जगह बस उन्ही के शादी के चर्चे होने लगे हैं। कुछ लोगों ने कहा की यदि दोनों सिर्फ दोस्त हैं तो इतनी फॉर्मलिटी करने की क्या जरुरत थी ? तो वहीं कुछ लोगों ने शिवांगी की इस हरकत की खूब तारीफ की और कहा की भारतीय संस्कृति में इसी तरह ही बड़ों का सम्मान किया जाता है। हालांकि, दोनों की तरफ से अभी तक रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। 

हर्षद के पिता ने बोलीं यह बातें 
इसी के साथ शो में हर्षद के पिता ने भी हर्षद को लेकर कुछ बातें बोलीं। उन्होंने कहा की हर्षद अपने जीवन की बातें परिवार वालों के साथ कम ही शेयर करता है। उन्होंने कहा यदि हर्षद उनसे अपने दिल की बात करता तो आज समय कुछ और ही होता। उन्होंने यह भी कहा कि पहले हर्षद अपनी मां के साथ हर बात साझा किया करते थे, लेकिन अब वह अपनी भावनाओं को आसानी से किसी के सामने व्यक्त नहीं कर पाते।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!