'कहानी घर-घर की' फेम Shweta Kawatra ने खोले इंडस्ट्री के काले राज, बोलीं- ऑडिशन के नाम पर रूम में बुलाकर कपड़े उतारने को कहा गया

Edited By Updated: 15 Jul, 2026 06:15 PM

shweta kawatra casting couch

Shweta Kawatra : कहानी घर-घर की और कुमकुम जैसे लोकप्रिय टीवी शोज से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री श्वेता क्वात्रा भले ही लम्बे समय से अभिनय की दुनिया से दूर हो लेकिन आज भी दर्शक उन्हें याद करते हैं। इन दिनों वह दुबई में अपने परिवार के साथ जिंदगी का...

Shweta Kawatra : कहानी घर-घर की और कुमकुम जैसे लोकप्रिय टीवी शोज से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री श्वेता क्वात्रा भले ही लम्बे समय से अभिनय की दुनिया से दूर हो लेकिन आज भी दर्शक उन्हें याद करते हैं। इन दिनों वह दुबई में अपने परिवार के साथ जिंदगी का आनंद ले रही हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए इंडस्ट्री से जुड़ा एक चौकाने वाले अनुभव साझा किया। 

श्वेता ने खुलासा किया कि उन्हें भी अपने करियर के दौरान कास्टिंग काउच जैसी स्थिति  का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया था की इस तरह की घटनाएं अक्सर एजेंट्स और मिडिलमैन के स्तर पर होती थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ लोगों के दफ्तरों में बेड तक लगे रहते थे, जिसने उन्हें काफी हैरान कर दिया। 

Shweta Kawatra Casting Couch

ऐसे लोग उठाते हैं मासूमियत का फायदा 
पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी तो उन्हें इशारों का मतलब समझ नहीं आता था। इसी वजह कुछ चलाक लोग इंडस्ट्री में आए नए लोगों का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने अपने निजी जिंदगी का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि एक बार तो उनसे भी कुछ गंदे सवाल पूछे गए थे और उनसे काम में बदले में कॉम्प्रोमाइज करने को कहा गया था। आगे श्वेता ने बताया कि इंडस्ट्री में नई होने की वजह से मुझे इस तरह के शब्द नहीं पता थे। 

 कमरे में बुलाकर कपड़े उतराने को कहा 
इसके बाद बात यहां खत्म नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वो लोग जानबूझ के गंदी-गंदी शक्लें बनाते हैं। उस दौरान लड़की की जो हालत होती है उसको बताना काफी मुश्किल है। इसके बाद उन्होंने अपना समय याद करते हुए बताया कि एक बार मुझे जब ऑडिशन के लिए बुलाया गया तो वहां पर मेरे जैसी बहुत सी लड़कियां थीं, इस वजह से मुझे कुछ अजीब नहीं लगा लेकिन इसके बाद अकेले में मुझे कमरे में बुलाया गया। उस दौरान उस कमरे में  प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, राइटर सब थे। जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी उसके बाद मुझे-  कपड़े उतारने के लिए कहा। 

Shweta Kawatra Casting Couch

 श्वेता ने आगे बताया कि उस समय उन्हें लगा कि शायद उन्होंने सामने वाले की बात गलत सुन ली है। वह पूरी तरह असहज और हैरान हो गई थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें काफी गुस्सा भी आ रहा था, लेकिन उन्होंने अनजान बनने का नाटक करते हुए पूछा कि आखिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों है। इस पर उन्हें जवाब मिला कि वे देखना चाहते हैं कि स्विमसूट में उनका लुक कैसा लगेगा। श्वेता ने कहा कि उस पल वह इतनी घबरा गई थीं कि शब्द नहीं थे। बाहर भले ही और लोग मौजूद थे, लेकिन उस कमरे में वह अकेली थीं। ऐसे में उन्होंने सिर्फ "थैंक यू" कहा और तुरंत वहां से निकल गईं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!