23 साल के गैप को लेकर ट्रोल हुईं Sshura Khan, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- Arbaaz बुड्ढे नहीं, विंटेज मॉडल हैं

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 07:25 PM

sshura khan on arbaaz khan

Sshura Khan on Arbaaz Khan : अभिनेता और फिल्म Arbaaz Khan ने साल 2023 में  Sshura Khan के साथ शादी की थी। दोनों एक बेटी के माता-पिता भी हैं। हालांकि, दोनों के बीच करीब 23 साल का उम्र के अंतर होने की वजह से उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रॉल्लिंग का...

Sshura Khan on Arbaaz Khan : अभिनेता और फिल्म Arbaaz Khan ने साल 2023 में  Sshura Khan के साथ शादी की थी। दोनों एक बेटी के माता-पिता भी हैं। हालांकि, दोनों के बीच करीब 23 साल का उम्र के अंतर होने की वजह से उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रॉल्लिंग का सामना करना पड़ता है। इस मुद्दे पर पहले अरबाज अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं और अब शूरा खान ने भी उम्र के इस फासले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए खुलकर बात की। 

शूरा खान ने दिया ट्रोलर्स को दिया जवाब 
हाल ही में शूरा खान ने सोशल मीडिया पर एक आस्क मी एनीथिंग सेशन आयोजन आयोजित किया, जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया। इस दौरान एक यूजर ने उनसे पुछा कि क्या वह एक बुड्ढे आदमी से शादी करा के खुश हैं ?

तो बेहद ही शांत और मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्रॉल्लिंग का जवाब देते हुए कहा कि अरबाज खान कोई बूढ़े व्यक्ति नहीं हैं बल्कि  विंटेज मॉडल हैं। उनका यह जवाब लोगों को बहुत पसंद आया और अब उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

Sshura Khan On Arbaaz khan

किसने रखा शूरा की बेटी का नाम
इसी सेशन में लोगों ने उन्हें बहुत से सवाल पूछे और एक सवाल पूछा कि आपकी बेटी का नाम किसने रखा ? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मेरी बेटी का नाम सलीम अंकल यानी अरबाज के पापा ने रखा है। 

अरबाज के साथ पहली डेट का शेयर किया गुस्सा 
अपने हालिया ऑनलाइन इंटरैक्शन के दौरान शूरा खान ने फैंस के कई मजेदार सवालों के जवाब दिए। जब एक यूजर ने पूछा कि उन्होंने अरबाज खान के साथ पहली डेट के लिए हां क्यों कहा, तो शूरा ने मजाकिया अंदाज में बताया कि वह उनसे एक शर्त हार गई थीं, इसलिए उन्हें अरबाज को डिनर पर ले जाना पड़ा।
एक अन्य सवाल में उनसे उनके मौजूदा प्रोफेशन के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने खुद को पूरी तरह होम मेकर, मां और पत्नी बताया।
 मदरहुड के अनुभव पर बात करते हुए शूरा ने कहा कि मां बनना एक बेहद खूबसूरत और जादुई सफर है, जिसमें थकान, खुशी और हर पल बच्चे की जरूरतों का ध्यान रखना सब कुछ एक साथ शामिल है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!