Edited By Prachi Sharma,Updated: 15 Oct, 2026 03:18 PM
Imran Khan India Leave Notice : मुंबई में एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद, मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है। इस पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने अपनी राय रखी है।
Imran Khan India Leave Notice : मुंबई में एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद, मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है। इस पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने अपनी राय रखी है।
पिछले हफ्ते, इमरान - जिनके पास कथित तौर पर अमेरिकी पासपोर्ट है ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, इमरान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट (प्रवासन अधिनियम) की धारा 29 और 7 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। उन पर आरोप है कि भारतीय नागरिक न होने के बावजूद उन्होंने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भतीजे इमरान खान को मुंबई पुलिस द्वारा दिए गए नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए, अशोक पंडित ने ANI से कहा कि वह इस फैसले से खुश हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग इस देश के नागरिक नहीं हैं, उन्हें सड़कों पर उतरकर विरोध करने से पहले अपने अधिकारों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा, "मैं सच में बहुत खुश हूं क्योंकि जब आपको विरोध करने का अधिकार ही नहीं है और आप इस देश के नागरिक भी नहीं हैं, तो आप हमारे देश को बदनाम करने की पूरी कोशिश करते हैं। हो सकता है कि आप देश के अंदर या बाहर, या सीमा पार बैठे उन लोगों के इशारे पर ऐसा कर रहे हों जो हमारे देश के दुश्मन हैं। आप बिना यह समझे कि आपके पास क्या अधिकार हैं, और बिना पूरी जानकारी के अपने अधिकारों के लिए लड़ने सड़कों पर उतर आए। इसलिए, पहले खुद को शिक्षित करें, पढ़ाई करें, और अपने परिवार के सदस्यों या बड़ों से पूछें कि क्या आपको सड़कों पर उतरकर इस देश के खिलाफ जंग छेड़ने की इजाजत है ? क्योंकि आप देश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। शनिवार को, मुंबई पुलिस ने इमरान को उस समय हिरासत में ले लिया, जब वह विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
हिरासत में लिए जाने के बाद, अभिनेता ने अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पुलिस वैन के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं। मीडिया से बात करते हुए, खान ने कहा कि वह मुंबई के एक नागरिक के तौर पर वहां आए थे और उनकी कोई खास मांग नहीं थी।
उन्होंने लोगों की आवाजाही की आज़ादी पर लगी पाबंदियों और लोगों की आवा दबाए जाने पर सवाल उठाए। CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।
इमरान का समर्थन करते हुए, दिपके ने X पर लिखा, "एक अमेरिकी, मैरी मिलबेन, BJP के पक्ष में बोल सकती हैं। लेकिन इमरान, जो OCI कार्डधारक हैं, वे BJP के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते। इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता किरीट सोमैया ने मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए अभिनेता इमरान खान की तुरंत गिरफ्तारी और उन्हें देश से बाहर निकालने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि खान ने 'ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया' (OCI) के नियमों और वीजा शर्तों का उल्लंघन किया है।
सोमैया ने कहा कि उन्होंने पुलिस को अभिनेता के भाषणों और उनके पहले दिए गए बयानों के सबूत सौंप दिए हैं। उन्होंने पुलिस से तुरंत कार्रवाई करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि खान ने एक 'गैर-कानूनी राजनीतिक आंदोलन' में हिस्सा लेकर अपने OCI दर्जे का गलत इस्तेमाल किया है। मीडिया से बात करते हुए, सोमैया ने खान पर राजनीतिक चरमपंथ दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अभिनेता, जो एक अमेरिकी नागरिक हैं और जिनके पास OCI कार्ड है, उन्होंने विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर अपने दर्जे का गलत इस्तेमाल किया है।
सोमैया ने कहा, "भारत के नागरिक उस राजनीतिक चरमपंथ को बर्दाश्त नहीं कर सकते, जो इमरान खान ने हाल ही में देश में रहने के दौरान दिखाया है। वह एक अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास OCI कार्ड है, फिर भी उन्होंने अपने दर्जे का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश की है। आज हमने उनके बर्ताव से जुड़े सभी सबूत पुलिस को सौंप दिए हैं—खास तौर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान दिए गए उनके भाषण और उनके पहले के बयान।