Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 Jun, 2026 01:22 PM

Surbhi Jyoti Maternity Photoshoot : टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति फ़िलहाल अपना प्रेगनेंसी टाइम एन्जॉय कर रही हैं। शादी के करीब डेढ़ साल वो अपने पहले बच्चे को जन्म दने वाली हैं। आये दिन वो कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट करती ही रहती हैं। अब...
Surbhi Jyoti Maternity Photoshoot : टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति फ़िलहाल अपना प्रेगनेंसी टाइम एन्जॉय कर रही हैं। शादी के करीब डेढ़ साल वो अपने पहले बच्चे को जन्म दने वाली हैं। आये दिन वो कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट करती ही रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें सांझा की हैं। जिसे देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। तो चलिए नजर डालते हैं उनकी तस्वीरों पर-
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं सुरभि ने इस बार ट्रेडिशनल लुक में अपना फोटोशूट करवाया है।

इस दौरान सुरभि ने आइवरी कलर की साड़ी पहनी हुई है।

उनकी सिंपल साड़ी के बॉर्डर पर लाइट एम्ब्रॉयडरी और स्टोन वर्क किया हुआ है, जो उनके लुक को बेहद ही अट्रैक्टिव बना रहा है।

इसी के साथ उन्होंने स्लीवलेस मैचिंग ब्लाउज पहना हुआ है।

अगर उनकी ज्वेलरी की बात की जाए तो उन्होंने हैवी कुंदन और स्टोन ज्वेलरी पहनी हुई है। इसी के साथ मल्टी-लेयर नेकलेस, बड़े झुमके, स्टाइलिश रिंग और कंगन उनके लुक को और भी ज्यादा ग्रेसफुल बना रहे हैं।

बहुत ज्यादा हैवी मेकअप न करते हुए उन्होंने सिम्पल और सॉफ्ट मेकअप लगाया है।

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं बहुत ही प्यार ही नजरों से सुरभि ने अपने बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है।
हर तस्वीर में उन्होंने अलग-अलग पोज़ बनाए हुए हैं।

सुरभि ज्योति का पूरा लुक बेहद रॉयल, पारंपरिक और आकर्षक नजर आ रहा है। उनका यह अंदाज न सिर्फ खूबसूरत है, बल्कि काफी यादगार भी लग रहा है।