Karan Kundrra संग रोमांटिक वेकेशन पर दिखीं Tejasswi Prakash, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Edited By Updated: 14 Apr, 2026 10:30 AM

tejasswi prakash

Mumbai : टीवी एक्ट्रेस Tejasswi Prakash इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड Karan Kundrra के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं और लगातार सोशल मीडिया पर अपनी झलकियां शेयर कर रही हैं।

Mumbai : टीवी एक्ट्रेस Tejasswi Prakash इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड Karan Kundrra के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं और लगातार सोशल मीडिया पर अपनी झलकियां शेयर कर रही हैं।

Tejasswi Prakash

हाल ही में तेजस्वी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में उनका ग्लैमरस और फिटनेस से भरपूर अंदाज देखने को मिल रहा है। खास बात ये है कि कुछ तस्वीरों में वह अपने टोंड एब्स फ्लॉन्ट करती नजर आईं, जिसने फैंस का ध्यान खूब खींचा।

Tejasswi Prakash

तेजस्वी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती हैं। इस बार भी उन्होंने अपने वेकेशन के खूबसूरत पलों को फैंस के साथ साझा किया है।

Tejasswi Prakash

इन तस्वीरों में तेजस्वी और करण की शानदार केमिस्ट्री साफ दिखाई दे रही है। दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं तेजस्वी ने पिंक कलर का स्टाइलिश वेस्टर्न आउटफिट पहना है, जिसमें उनका कॉन्फिडेंट और स्टनिंग लुक देखने लायक है।

Tejasswi Prakash

इसके अलावा, एक्ट्रेस ने वेकेशन के दौरान अलग-अलग लोकेशन्स पर फोटोशूट भी कराया है, जहां वह अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और फैंस कमेंट्स के जरिए उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि तेजस्वी और करण लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में उनकी शादी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!