वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी; 15 की मौत व कई लापता, दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर (Video)

Edited By Updated: 11 Jul, 2026 04:01 PM

boat carrying several indian tourists capsizes near phu quoc island in vietnam

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास 32 से अधिक भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट शनिवार सुबह डूब गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 18 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। स्थानीय प्रशासन का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों ने जनहानि की...

International Desk: वियतनाम के लोकप्रिय पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार सुबह बड़ा समुद्री हादसा हो गया। सुबह करीब 10:30 बजे होन मे रुट नगोआई (Hon May Rut Ngoai) के निकट 32 से अधिक भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट डूब गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार 15 लोगों की मौत हो गई जबकि दोपहर तक 18 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया । हालांकि कई अन्य लोगों की तलाश अभी भी जारी है। राहत और बचाव दल समुद्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।  प्रशासन ने आशंका जताई है कि हादसे में जनहानि हो सकती है, लेकिन अब तक किसी आधिकारिक मृतक संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों ने कहा है कि खोज अभियान पूरा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

 

🚨 BREAKING: TOURIST SPEEDBOAT SINKS OFF PHU QUOC

A speedboat carrying 32 Indian tourists sank near Hon May Rut Ngoai, Phu Quoc, at around 10:30 a.m. on July 11.

🛟 18 people had been rescued by early afternoon.
⚠️ Authorities say fatalities are feared, but the official death… pic.twitter.com/rTkrbZ6GQp

— NGO-SUGAR (@ngosugartp) July 11, 2026

 

भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर बनाए हुए
वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और प्रभावित भारतीयों की सहायता के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है। हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। रेस्क्यू टीमें लापता यात्रियों की तलाश में लगातार अभियान चला रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौसम और समुद्री परिस्थितियों को देखते हुए बचाव कार्य में पूरी सावधानी बरती जा रही है। भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हनोई और हो ची मिन्ह सिटी में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। भारतीय दूतावास ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास और हनोई में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। जरूरतमंद परिवार इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हो ची मिन्ह सिटी कंट्रोल रूम

  • +84 36 281 7930
  • +84 91 552 37 14
  • +84 33 452 0414
     
  • हनोई कंट्रोल रूम
  • +84 91 308 9165


रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
नाव पलटने की सूचना मिलते ही स्थानीय बचाव दल मौके पर पहुंच गया। समुद्र में सवार यात्रियों की तलाश जारी है और अधिकारियों द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है और जैसे-जैसे आधिकारिक जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!