Edited By jyoti choudhary,Updated: 13 Jul, 2026 10:23 AM

सोमवार को घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। 13 जुलाई को MCX पर 10 ग्राम सोना 1398 रुपए गिरकर 1,42,080 रुपए पर आ गया। एक किलोग्राम चांदी 4014 रुपए सस्ती हुई है, जो कि अब गिरकर 2,18,650 रुपए पर है।
बिजनेस डेस्कः सोमवार को घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। 13 जुलाई को MCX पर 10 ग्राम सोना 1398 रुपए गिरकर 1,42,080 रुपए पर आ गया। एक किलोग्राम चांदी 4014 रुपए सस्ती हुई है, जो कि अब गिरकर 2,18,650 रुपए पर है।
अमेरिका-ईरान तनाव और फेड के सख्त रुख ने निवेशकों का रुझान डॉलर की ओर बढ़ गया है। जिससे डॉलर मजबूत हुआ। साथ ही कच्चा तेल चढ़ रहा है। इन वजहों से सोने चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,106.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,113.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 38.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,075.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 59.71 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 60.16 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.40 डॉलर की गिरावट साथ 58.76 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।